{"_id":"5e6f80908ebc3ea4b35a8619","slug":"dead-body-of-unknown-youth-recovered-at-kot-kapura","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौजवान की हत्या कर शव हड्डा रोड़ी में फेंका, नहीं हो पाई मृतक की पहचान, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नौजवान की हत्या कर शव हड्डा रोड़ी में फेंका, नहीं हो पाई मृतक की पहचान, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 16 Mar 2020 07:10 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटकपूरा ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटकपूरा ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 16 Mar 2020 07:10 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोगा रोड पर स्थित गांव पंजगराईं कलां की हड्डा रोड़ी से सोमवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। मृतक के सिर व गले पर चोट के निशान पाए गए और हत्या के बाद शव को हड्डा रोड़ी में फेंका गया है। थाना सदर पुलिस ने गांव के चौकीदार मंदर सिंह के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
कोटकपूरा-मोगा मुख्य मार्ग पर स्थित गांव पंजगराईं कलां की हड्डा रोड़ी पर सोमवार की सुबह युवक का शव पड़ा था। राहगीरों के सूचित किए जाने पर थाना सदर के प्रभारी एसआई अमरजीत सिंह, पंजगराईं पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई बलविंदर सिंह, एएसआई सुखविंदर सिंह लवली, एएसआई चरनजीत सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि उसके सिर पर गहरी चोट है और गले पर भी निशान हैं जिससे साफ जाहिर हो रहा है कि यहां फेंकने से पहले उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी एसआई अमरजीत सिंह ने बताया कि मृतक की आयु करीब 24-25 साल लगती है और उसकी एक बाजू पर सुनील कुमार राजा लिखा हुआ है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है और पहचान के लिए आसपास के गांवों को सूचित कर दिया है। फिलहाल शव को 72 घंटों के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। इसके बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।