फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dead body of missing youth found into canal in Sri Kiratpur Sahib

Punjab News: व्हाट्सएप पर सुसाइड नोट... AAP नेताओं के नाम, लापता युवक की नहर में मिली लाश

Fri, 28 Apr 2023 01:03 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, श्री कीरतपुर साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, श्री कीरतपुर साहिब (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 28 Apr 2023 01:03 AM IST
सार

थाना प्रभारी गुरविंदर सिंह ढिल्लो और थाना प्रभारी श्री आनंदपुर साहिब हरकीरत सिंह ने लोगों को समझाने का प्रयास किया और आश्वासन दिया कि वह आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई करेंगे। वह परिवार के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। जब तक मामले में सही कार्रवाई नहीं हो जाती तब तक परिवार के साथ खड़े रहेंगे।

विज्ञापन
Dead body of missing youth found into canal in Sri Kiratpur Sahib
रोते-बिलखते परिवार के लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

श्री कीरतपुर साहिब के लापता दीपक टंडन का शव नहर से मिलने के बाद गुरुवार को क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण रही। दीपक टंडन के परिजनों और शहर वासियों ने पहले थाना श्री कीरतपुर साहिब के आगे धरना प्रदर्शन किया और पुलिस व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी। इसके बाद लगभग भारी संख्या में लोगों ने ऊना-चंडीगढ़ मार्ग को जाम कर दिया। परिजन अड़े रहे कि जब तक मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक जाम खोला नहीं जाएगा।

विज्ञापन


मामला 21 अप्रैल की मध्य रात्रि का है। दीपक टंडन व्हाट्सएप पर एक सुसाइड नोट लिखकर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। उसने सुसाइड नोट में अपनी मौत का जिम्मेदार जिन लोगों को बताया था, वह आम आदमी पार्टी के बड़े नेता हैं, उनमें से एक रूपनगर जिले का यूथ अध्यक्ष है लेकिन पुलिस ने उन लोगों के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया। 
विज्ञापन


गुरुवार सुबह दीपक टंडन का शव नहर से बरामद हुआ तो शहर में तनाव फैल गया। नाराज लोगों ने कार्रवाई और इंसाफ की मांग की। प्रदर्शन में अकाली-बसपा नेता नितिन नंदा, डॉक्टर अक्षर शर्मा, संदीप सिंह कलोता, सुरिंदर पाल कौड़ा, जुगराज सिंह बिल्लू, बलराम प्रशर, सुनील दत्त द्ववेदी, रजनीश जोशी, सुदर्शन शर्मा, अमित चावला, अभिनव टंडन, अनिल टंडन, सुरेश मोहन टंडन, विजय बजाज, एनके शर्मा, विजय शर्मा, स्वीटी कौड़ा ने आक्रोश जाहिर किया और कहा कि एक गरीब परिवार का लड़का चला गया है। इसके जिम्मेदार बड़े नेता हैं। यही वजह है कि मामले को ठंडे बस्ते में डाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी गुरविंदर सिंह ढिल्लो और थाना प्रभारी श्री आनंदपुर साहिब हरकीरत सिंह ने लोगों को समझाने का प्रयास किया और आश्वासन दिया कि वह आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई करेंगे। वह परिवार के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। जब तक मामले में सही कार्रवाई नहीं हो जाती तब तक परिवार के साथ खड़े रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed