{"_id":"64418aa2e0bb053866069913","slug":"dead-body-of-asi-found-in-a-safari-vehicle-in-batala-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या या आत्महत्या: बटाला में सफारी गाड़ी में मिली ASI की लाश, कनपटी से बह रहा था खून","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हत्या या आत्महत्या: बटाला में सफारी गाड़ी में मिली ASI की लाश, कनपटी से बह रहा था खून
Fri, 21 Apr 2023 12:30 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:30 AM IST
सार
एएसआई 5 आईआरबी अमृतसर में तैनात था। पुलिस के मुताबिक एएसआई दो महीने की छुट्टी पर चला रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक एएसआई की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के बटाला क्षेत्र के वालिया एन्क्लेव में गुरुवार शाम को एक सफारी गाड़ी में गोली लगने से पंजाब पुलिस के एएसआई की मौत हो गई। उसका शव कार में मिला। साथ में एक असॉल्ट राइफल भी मिली है। शव चालक के बगल वाली सीट पर था। पुलिस अभी इस निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई है कि एएसआई ने आत्महत्या की है या किसी ने उसकी हत्या की है।
विज्ञापन
यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि राइफल एएसआई की है या किसी अन्य कर्मचारी की। मृतक एएसआई की पहचान रूपिंदर सिंह निवासी शास्त्री नगर, बटाला के रूप में हुई है। एएसआई 5 आईआरबी अमृतसर में तैनात था। पुलिस के मुताबिक एएसआई दो महीने की छुट्टी पर चला रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
डीएसपी ललित कुमार ने बताया कि पुलिस को गुरुवार को सूचना मिली थी कि एएसआई रूपिंदर सिंह का शव बटाला के वालिया एन्क्लेव में एक सफारी गाड़ी में मिला है। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो उसकी कनपटी से खून बह रहा था। उन्होंने एएसआई के पारिवार से बात की तो उन्होंने बताया कि घरेलू हालत बिल्कुल ठीक थे। अब पुलिस अन्य संभावनाओं पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन