फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dead body of a youth found at park in Ludhiana of Punjab

लुधियाना में पार्क में शव मिलने से सनसनी, खून से है लथपथ और मुंह पर चोट के निशान

Sun, 16 Feb 2020 08:33 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 16 Feb 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found at park in Ludhiana of Punjab
सांकेतिक तस्वीर।

मेट्रो रोड स्थित विश्वनाथ मंदिर के पास पार्क में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिला। मृतक के मुंह पर चोट के निशान है। इससे आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की हत्या करने के बाद शव पार्क में फेंका गया है। सूचना मिलने के बाद थाना मोती नगर की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शव नीला पड़ चुका है। आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति कि मौत अधिक नशा करने की वजह से हुई है। नशे की हालत में वह गिर गया और उसकी चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है। 
विज्ञापन


पार्क में रविवार की सुबह खून से लथपथ शव देख लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। लोगों का कहना था कि जिस हिसाब से चोट के निशान हैं, उससे प्रतीत होता है कि किसी ने हत्या के बाद शव पार्क में फेंका है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच जांच की तो पता चला कि मृतक के मुंह पर चोट के निशान है और शव नीला पड़ चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आशंका है कि नशा करने की वजह से उसकी मौत हुई है। एसएचओ इंस्पेक्टर वरुणजीत सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी उम्र 25 से तीस साल के बीच में बताई जा रही है। अभी मौत का कारण पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed