फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dead Body Of A Young Man Found In An Empty Plot In Bathinda

Bathinda News: खाली प्लॉट में मिला युवक का शव, गले पर मिले निशान, पुलिस को हत्या की आशंका

Fri, 12 May 2023 05:00 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 12 May 2023 05:00 PM IST
सार

मृतक के गले पर निशान थे। इससे प्रतीत हो रहा था कि मृतक का किसी कपड़े या चुन्नी से गला घोंटा गया है। फिलहाल पुलिस ने प्राथमिक कार्रवाई के बाद शव को संस्था के सहयोग से सिविल अस्पताल पहुंचाया है।

विज्ञापन
Dead Body Of A Young Man Found In An Empty Plot In Bathinda
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बठिंडा के हरपाल नगर गली नंबर 7 में स्थित एक खाली प्लॉट में शुक्रवार सुबह एक बाइक चालक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक के गले पर निशान दिखने से मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। मृतक युवक की पहचान राहुल कुमार (24) निवासी चंदसर बस्ती बठिंडा के तौर पर हुई है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी के वालंटियर हर्षित चावला ने बताया कि संस्था के कंट्रोल रूम पर शुक्रवार सुबह सूचना प्राप्त हुई कि हरपाल नगर की गली नंबर 7 के खाली प्लॉट में एक युवक का शव पड़ा है। इसके बाद वह अपनी टीम के साथ एंबुलेंस समेत मौके पर पहुंचे। युवक मृत पड़ा था और पास ही उसकी बाइक खड़ी थी। 
विज्ञापन


घटना की सूचना पीसीआर और थाना सिविल लाइन पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस के पहुंचने पर जांच करने के बाद बाइक से मिले कागजात के आधार पर मृतक की पहचान हुई। संस्था सदस्य ने बताया कि मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि वह रात 2:00 बजे अचानक घर से चला गया था। मृतक के पास से मोबाइल और पर्स नहीं मिला है। मृतक के गले पर निशान थे। इससे प्रतीत हो रहा था कि मृतक का किसी कपड़े या चुन्नी से गला घोंटा गया है। फिलहाल पुलिस ने प्राथमिक कार्रवाई के बाद शव को संस्था के सहयोग से सिविल अस्पताल पहुंचाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed