फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dead body of 16 year old Boy found from Canal in Abohar of Punjab

अबोहर : कई दिनों से लापता छात्र का शव नहर में मिला, सिर पर चोट के निशान, बंधे मिले दोनों पैर

Mon, 07 Dec 2020 07:20 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 07 Dec 2020 07:20 PM IST
विज्ञापन
Dead body of 16 year old Boy found from Canal in Abohar of Punjab
मृतक छात्र कोमल की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब के अबोहर में गांव धर्मपुरा से तीन दिन पहले लापता हुए 11वीं के छात्र का शव सोमवार दोपहर को गांव कल्लरखेड़ा के निकट नहर से बरामद हुआ। छात्र के पांव बंधे थे और सिर में चोर लगी होने से परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। थाना बहाववाला पुलिस ने छात्र के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाते हुए परिजनों के बयान पर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


गांव धर्मपुरा निवासी पिता महावीर ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा कोमल (16) गांव के ही सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र था। कोमल चार दिसंबर को घर से निकला था। रात करीब नौ बजे तक जब वह घर नही लौटा तो उन्होंने कोमल के दोस्तों व रिश्तेदारों से उसके बारे में पता किया। उसका कोई सुराग नहीं मिला। 
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि सोमवार को गांव कल्लरखेड़ा के निकट से गुजरती दौलतपुरा नहर के किनारे कोमल की एक चप्पल दिखाई दी और तलाश करने पर कुछ ही दूरी पर उसका शव नहर से बरामद हुआ। मौके पर पहुंची थाना बहाववाला पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। छात्र के पैर बंधे थे और सिर पर चोट के निशान थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रथम दृष्टया अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी ने कोमल के सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार किया और बाद में उसके दोनों पैर बांध कर नहर में धकेल दिया। सब इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह के मुताबिक छात्र के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। उसके परिजनों के बयान दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed