{"_id":"53ce1d0eebc15649b71ec69855b1a440","slug":"dead-body-found-on-railway-track-allegation-of-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक पर मिला युवक का शव, भाई-भाभी पर हत्या के आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक पर मिला युवक का शव, भाई-भाभी पर हत्या के आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी
Updated Thu, 28 May 2015 11:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला-कालका रेलवे लाइन पर गांव धनौनी निवासी सुखपाल सिंह (35) का शव पड़ा मिला था। मृतक की पत्नी शिंदर कौर ने आरोप लगाया कि उसके जेठ व जेठानी ने उसके पति का कत्ल कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंका है।
विज्ञापन
आरोप है कि जिससे हत्या को हादसा साबित किया जा सके। उसने आरोप लगाया कि रेलवे पुलिस भी आरोपियों के साथ मिली है और हत्या को सुसाइड बता रही है। शिंदर कौर ने बताया कि पति सुखपाल सिंह मजदूरी करते थे।
विज्ञापन
उसने बताया कि घर के बंटवारे को लेकर झगड़ा चल रहा था। इसको लेकर दोनों भाईयों में कई बार झगड़ा भी हो चुका है। कई बार पंचायतों में फैसला भी उनके हक में हो चुका था। लेकिन, इसके बावजूद उसका भाई उसका हिस्सा नहीं दे रहा था। उसका भाई कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका था।
विज्ञापन
उसने आरोप लगाया कि सोमवार रात उसके जेठ-जेठानी ने उसके पति के साथ मारपीट की। जेठानी ने उसके पति के सिर पर बाल्टी मारी थी। जिस कारण वह गंभीर जख्मी हो गया था। उसको डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां उसके सिर में टांके भी लगे थे।
इसके बाद मंगलवार रात दस बजे सुखपाल गायब हो गया। सुबह छह बजे रेलवे पुलिस ने उनको सूचना दी कि उनके पति का शव रेलवे ट्रैक पड़ा है। शव दोनों पटरियों के बीच में पड़ा था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
रेलवे पुलिस के अधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि सोमवार रात करीब डेढ़ बजे रेलवे लाइन पर शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर ही सुखपाल की साइकिल भी पड़ी थी। उन्होंने कहा कि जांच में सामने आया है कि सुखपाल का अपने भाई से झगड़ा हुआ था। लेकिन, उसने पुलिस स्टेशन में शिकायत करने की बजाय रेलवे लाइन पर सुसाइड कर ली।
उन्होंने कहा कि मृतक की पत्नी ने जो आरोप लगाए हैं उसकी जांच सीनियर अधिकारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है व विसरा जांच के लिए लैब में भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि आरोपों में अगर कोई सच्चाई सामने आई तो बनती कार्रवाई की जाएगी।