{"_id":"6a943b20e67e4f776505fb23","slug":"22-year-old-woman-murdered-husband-suspected-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-152751-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: 22 साल की महिला की बाथरूम में मिला शव, पति पर हत्या का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: 22 साल की महिला की बाथरूम में मिला शव, पति पर हत्या का शक
विज्ञापन
-शाहबाद डेयरी इलाके की घटना, बाथरूम में मिला महिला का शव, गला घोंटकर हत्या करने का शक, घटना के बाद पति बेटे के साथ गायब
-हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में ठिकानों पर दे रही है दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शाहबाद डेयरी के प्रहलादपुर बांगर गांव में 22 साल की सबीला खातून की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसके पति मोहम्मद लालबाबू पर है। जो घटना के बाद से अपने बेटे के साथ भागा हुआ है। महिला का शव बाथरूम में मिला है। आशंका है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और आरोपी पति की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है।
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना ने बताया कि शनिवार को शाहबाद डेयरी थाना पुलिस को एक महिला की हत्या की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि बाथरूम में महिला का शव पड़ा है। मृतका की शिनाख्त सबीला खातून के रूप में हुई। मौके पर मौजूद महिला के भाई मोहम्मद गुलाब ने बताया कि सबीला की करीब दो साल पहले मोहम्मद लाल बाबू से शादी हुई थी। उनके छह माह का बेटा है। लाल बाबू निजी कंपनी में नौकरी करता था और करीब चार-पांच महीने से प्रहलादपुर बांगर में किराये के मकान में रह रहा था। दंपती के साथ झगड़ा होने के बाद पड़ोसियों ने सबीला के भाई को घटना की जानकारी दी थी। उसके बाद वह मौके पर पहुंचा था। आरोपी मूलत: बिहार के सीतामढ़ी का रहने वाला है।