{"_id":"6a943b5d4214d4ae940f2c49","slug":"car-overturns-on-highway-four-youths-seriously-injured-referred-to-higher-centre-haridwar-news-c-5-1-drn1075-1054144-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: हाईवे पर पलटी कार, चार युवक गंभीर घायल, हायर सेंटर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: हाईवे पर पलटी कार, चार युवक गंभीर घायल, हायर सेंटर रेफर
विज्ञापन
ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रानीपुर झाल के पास हाईवे पर शनिवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार तीन बार पलटते हुए आगे उछलकर काफी दूर जाकर गिरी। हादसे में कार सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने किसी तरह कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चारों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कार को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया।
जानकारी के मुताबिक, घटना शनिवार देर रात की है। जब एक कार रुड़की से हरिद्वार की तरफ जा रही थी। रानीपुर झाल के पास पहुंचते ही अचानक कार अनियंत्रित हो गई। रफ्तार तेज होने के चलते कार डिवाइडर से टकराई और उछलते हुए सड़क पर जा गिरी। इसके बाद कार कई मीटर तक पलटती चली गई। हादसे में कार का अगला और पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा होते ही हाईवे से गुजर रहे राहगीर रुक गए।
कार के भीतर फंसे चारों यात्रियों को बाहर निकालने के लिए लोगों ने मदद की। इसके बाद घायलों को भूमानंद अस्पताल पहुंचाया। वहीं, हाईवे पर लोगों की भीड़ और सड़क पर क्षतिग्रस्त कार खड़ी होने से यातायात प्रभावित हो गया। कुछ देर तक वाहनों की रफ्तार धीमी रही। पुलिस ने पहुंचकर यातायात सुचारू कराया। डॉक्टरों ने चारों की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल आदित्य निवासी नवोदय नगर रोशनाबाद, गौराक्ष निवासी दीपगंगा सिडकुल और अंश व एक अन्य का उपचार चल रहा है। सीओ ज्वालापुर संजय चौहान ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।