{"_id":"5e84e6ca8ebc3e76c6048cde","slug":"dead-body-found-hanging-from-tree-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में युवक का शव पेड़ से लटकता मिला, एक साल पहले मृतक ने की थी आत्महत्या की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लुधियाना में युवक का शव पेड़ से लटकता मिला, एक साल पहले मृतक ने की थी आत्महत्या की कोशिश
Thu, 02 Apr 2020 12:39 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 02 Apr 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्फ्यू के बीच घर के लिए राशन का इंतजाम करने निकले डाबा निवासी अंग्रेज सिंह (30) का शव बुधवार की सुबह लोहारा पुल के पास पेड़ से लटकता मिला। सूचना मिलने के बाद थाना डाबा की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। आत्महत्या करने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। बताया गया कि अंग्रेज सिंह के खिलाफ थाना डाबा में ही नशा तस्करी का मामला दर्ज है। वह जमानत पर जेल से बाहर चल रहा है। पिछले कुछ दिनों से कर्फ्यू के कारण कोई काम धंधा था नहीं और ऊपर से घर का राशन भी खत्म हो चुका था।
विज्ञापन
अंग्रेज सिंह पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। मंगलवार की रात को परिजनों को उसने राशन का इंतजाम करने के लिए कहा। वह राशन लेने के लिए घर से निकल पड़ा। पूरी रात वह घर नहीं लौटा। बुधवार की सुबह शव लटकता देख राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। अंग्रेज सिंह के खिलाफ नशा तस्करी के अलावा मारपीट के भी मामले दर्ज थे। अंग्रेज किस बात से परेशान था किसी को कुछ पता नहीं था। उसने इस बारे में किसी को कुछ बताया भी नहीं था। करीब एक साल पहले उसने अपने घर फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की थी। परिजनों के समय पर देखने के कारण वह बच गया था।
विज्ञापन