{"_id":"5d04b4488ebc3e1435760bb1","slug":"dead-body-found-from-kothi-in-jalandhar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधरः पॉश इलाके में बंद कोठी में मिला गला सड़ा शव, दुर्गंध आने पर लोगों ने बुलाई पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जालंधरः पॉश इलाके में बंद कोठी में मिला गला सड़ा शव, दुर्गंध आने पर लोगों ने बुलाई पुलिस
Sat, 15 Jun 2019 04:00 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 15 Jun 2019 04:00 PM IST
विज्ञापन
dead body
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब से बड़ी खबर आ रही है। महानगर जालंधर के पॉश इलाके जीटीबी नगर की बंद पड़ी कोठी में लाश मिली है। इस बंद पड़ी कोठी से काफी दिन से बदबू आ रही थी। इलाके के लोगों ने पुलिस को सूचित किया तो कोठी नंबर 112 का दरवाजा तोड़ा गया। कोठी के अंदर से आ रही बदबू ने पुलिस वालों की भी हालत खराब कर दी।
कमरे में पड़ी लाश की हालत इतनी खराब हो चुकी थी की व पूरी तरह से सड़-गल चुकी थी। पुलिस ने लाश को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि जीटीबी नगर की इस कोठी नंबर 112 में रह रहा अमनदीप पुत्र जोगा सिंह काफी समय से दिमागी तौर पर परेशान था। अमनदीप के पिता एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी थे, जिनकी मौत हो चुकी है।
अमनदीप की मां की भी काफी समय पहले मौत हो चुकी है। इतना ही नहीं, अमनदीप ने दो बार शादी की थी व दोनों बार ही उसकी शादी कामयाब नहीं हुई। इस कारण वो दिमागी तौर से परेशान रहने लगा था व उसने घर से निकलना भी बंद कर दिया था। आशंका है कि अमनदीप की मौत तकरीबन 4 से 5 दिन पहले हुई होगी।
विज्ञापन
पुलिस ने फिलहाल 174 की कारवाई करते हुए लाश को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।