फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dav school derabassi almirah fell down and student died

DAV स्कूल में अलमारी गिरी और छात्र की मौत हो गई, जानिए कैसे?

Sat, 25 Nov 2017 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी(मोहाली)
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी(मोहाली) Updated Sat, 25 Nov 2017 10:05 AM IST
विज्ञापन
dav school derabassi almirah fell down and student died
डीएवी स्कूल में छात्र की मौत
डीएवी स्कूल में अलमारी गिरने से तीसरी कक्षा के छात्र की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। घटना मोहाली के डेराबस्सी की है। मुबारिकपुर रोड स्थित श्रीमति एनएन मोहन डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे के ऊपर अलमारी गिरने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक की पहचान विक्की पुत्र श्रीराम पंडित निवासी वार्ड नंबर चार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। उसका पोस्टमार्टम शनिवार को किया जाएगा। मृतक के परिजनों ने इस हादसे के लिए स्कूल प्रबंधकों को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन


देर शाम तक पुलिस को मृतक के परिजनों ने बयान दर्ज नहीं कराए थे। स्कूल मैनेजमेंट ने जांच के लिए टीम गठित कर दी है, जो तय समय में रिपोर्ट देगी। हादसे के बाद स्कूल में शनिवार को छुट्टी कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार सुबह करीब पौने 12 बजे हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रिंसिपल प्रीतम दास ने बताया कि स्कूल परिसर में उस समय सांझ केंद्र के पुलिस स्टाफ द्वारा बड़े बच्चों को यातायात के नियमों के बारे में जागरूक करने के लिए सेमिनार चल रहा था। इस संबंध में एक कार्यक्रम स्कूल के मैदान में रखा गया था। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी बच्चों को मैदान में लेकर जाया जा रहा था।

साइंस लैब में हुआ हादसा
साइंस लैब में क्लास लगाने वाले दूसरी व तीसरी के बच्चों को लाइन में लगाकर मैदान में ला रहे थे। इस दौरान साइंस लैब में पड़ी किताबों से भरी लकड़ी की अलमारी के अचानक नीचे गिरने की आवाज आई। इस आलमारी के नीचे विक्की दब गया। इसके बाद बच्चे शोर मचाते बाहर आए। अध्यापकों ने बड़ी मुश्किल से विक्की को अलमारी के नीचे से बाहर निकाला। भारी अलमारी होने के कारण विक्की के सिर में गहरी चोट आई, इस कारण वह गंभीर घायल हो गया।

स्कूल में कैंप लगाने के लिए पहुंचे पुलिस अधिकारी व स्कूल स्टाफ बच्चे को गंभीर घायलावस्था में सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके परिजनों को तसल्ली नही हुई, जिसके बाद उसको निजी इंडस इंटरनेशनल अस्पताल ले जाया गया। वहां भी उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बच्चे के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण काफी खून बह गया था, इस कारण उसकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे परिजन

dav school derabassi almirah fell down and student died
डीएवी स्कूल में छात्र की मौत
प्रिंसिपल ने बताया कि हादसे के बाद स्कूल में छुट्टी कर दी गई। परिजन विक्की के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे, लेकिन उन्हें समझा बुझाकर इसके लिए राजी किया गया। अब पोस्टमार्टम शनिवार सुबह पुलिस में बयान दर्ज कराने के बाद किया जाएगा। घटना पर गहरा अफसोस जताते हुए प्रीतम दास ने कहा कि स्कूल की स्थानीय कमेटी और हेडऑफिस, दिल्ली से भी इस हादसे की विस्तृत जांच के लिए कमेटी गठित की गई है।

इस साल लिया था दाखिला
प्रिंसिपल ने कहा कि बच्चा इसी साल स्कूल में दाखिल हुआ था। उसके पिता एक निजी केमिकल कंपनी में बतौर हेल्पर तैनात हैं। मृतक तीन भाई बहनों में से सबसे छोटा था। उधर, परिजनों के समर्थन में आए पूर्वांचल सभा के प्रधान जीतेंदर सिंह, स्थानीय पार्षद सुखविंदर सिंह समेत परिजनों ने आरोप लगाया कि इतना बड़ा हादसा किसकी लापरवाही से हुआ, यह स्कूल प्रबंधक भलीभांति जानते हैं।

उन्होंने बच्चा स्कूल के सुपुर्द किया था, जहां उसकी हिफाजत स्कूल की पहली जिम्मेदारी है। विक्की परिवार में बड़े भाई (15) व बहन (12) से छोटा था। यह परिवार बिहार के सीवान जिला मूल का है, जो एएआर जैन स्कूल के पास किराए पर रहता है। विक्की के पिता श्रीराम पंडित स्थानीय सौरभ केमिकल्स फैक्ट्री में तैनात हैं।

पुलिस ने कमरे को किया सील
मुबारिकपुर पुलिस चौकी के प्रभारी भिंदर सिंह खंगूड़ा ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिलने के बाद उन्होंने मौके का दौरा किया। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद स्कूल का कमरा सील कर दिया है। बच्चे के शव को डेराबस्सी के मोर्चरी में रखवा दिया गया है, वहां शनिवार को उसके परिजनों द्वारा बयान दर्ज कराने के बाद ही पोस्टमार्टम किया जाएगा।

उन्होंने कहा हालांकि परिजन स्कूल प्रबंधकों पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन शनिवार को बिहार से पहुंच रहेे परिजनों के रिश्तेदारों के मुताबिक ही अगली कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, स्कूल प्रबंधकों ने यही बताया कि कक्षा में किसी की शरारत से अलमारी असंतुलित होकर गिर गई, जिससे बच्चे की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed