फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   daughter raped by father for mother medicine

मां की जिंदगी बचाने को नाबालिग बेटी ने ये क्या कर दिया?

Sun, 23 Aug 2015 08:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा) Updated Sun, 23 Aug 2015 08:05 AM IST
विज्ञापन
daughter raped by father for mother medicine

गंभीर बीमारी से ग्रस्त मां की जिंदगी बचाने के लिए 15 साल की बेटी ने ऐसा काम किया, जानेंगे तो आपकी रूह कांप उठेगी। बाप मां की दवाई लाने के बदले उसकी इज्जत मांग रहा था और उसने हंसते-हंसते सौंप दी। मामला हरियाणा के करनाल का है।

विज्ञापन


सदर बाजार में एक सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी के साथ तीन माह तक रेप किया। बेटी ने परेशान होकर पूरी बात मां को बताई, तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सदर बाजार निवासी महिला अनिता के पति का नौ साल पहले निधन हो गया था। उसके पास दो बेटियां थी। पति की मौत के एक साल बाद महिला ने जगदीश निवासी बड़सीकरी कैथल निवासी जगदीश से शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह अपनी बेटी अपर्ण (17), संजू (15) (दोनों काल्पनिक नाम) और पति जगदीश के साथ रह रही थी। अपर्ण नौवी कक्षा में पढ़ती है, जबकि संजू आठवीं कक्षा में पढ़ती है। इसी बीच अनीता हृदय रोग से ग्रस्त हो गई, लेकिन आर्थिक हालत ठीक नहीं थी।

बेटी के पेट में दर्द हुआ तो खुला मामला

daughter raped by father for mother medicine

इसका फायदा उठाकर जगदीश ने तीन माह पहले अनीता की छोटी बेटी के साथ अवैध संबंध बना लिए। जगदीश ने छोटी बेटी को कहा कि वह अनीता को तभी दवाई दिलाएगा, जब वह उसके साथ रात को सोएगी। मजबूर बेटी ने अपनी मां की जिंदगी के लिए सौतेले बाप की बात मान ली। दो दिन पहले छोटी बेटी के पेट में दर्द हुआ तो मां को शक हुआ।

इस दौरान अनीता की तबियत ज्यादा खराब हो गई। मां से बातचीत के दौरान छोटी बेटी टूट गई और पिता की करतूत मां के सामने जाहिर कर दी। इस पर अनीता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सिटी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी जगदीश को राउंडअप कर लिया है।

सिटी थाना पुलिस के एसएचओ मोहन लाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। यह गंभीर मामला है, पूरे मामले की तफ्तीश की जा रही है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी जगदीश पत्नी की दवाइयों के बहाने बेटी को ब्लैकमेल करता था और इसी के चलते उसने उसके साथ अवैध संबंध बनाए। जांच में यह भी सामने आया है कि वह दोनों बेटियों के साथ छेड़छाड़ करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed