फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Daughter-in-law Arrested by Police, Who Beats Old Mother-in-law

82 साल की सास को पीटने वाली बहू और उसकी मां गिरफ्तार, बोली- गुस्से में मुझसे गलती हुई

Mon, 24 Aug 2020 04:43 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, सोनीपत
अमर उजाला, सोनीपत Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 24 Aug 2020 04:43 PM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law Arrested by Police, Who Beats Old Mother-in-law
सास को पीटने वाली बहू गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
सोनीपत के सेक्टर-23 में इंसानियत को शर्मसार करते 82 साल की सास को पीटने की आरोपी बहू के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर देशभर में मुहिम छिड़ गई। इस मामले में महिला आयोग, मध्य प्रदेश की मंत्री, दिल्ली के नेताओं, फिल्म अभिनेता ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर सीएम व मंत्री से कार्रवाई कराने को कहा। जिसमें मुकदमा दर्ज करने के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी बहू और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


आरोपी बहू ने गिरफ्तारी के बाद कहा है कि उससे गलती हो गई और सास के कमरे में मकौड़े घुसा देख उसने बाहर डालने को कहा था। सेक्टर-23 निवासी रामेहर ने पुलिस को बताया था कि वह दूध सप्लाई का काम करता हैं। सुबह जल्दी घर से चला जाता है। घर पर उसके बच्चे व उसकी 82 वर्षीय मां रहती है। उसकी पत्नी सरोज स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत है। उसके साले ने उसे वीडियो भेजकर उसकी मां से मारपीट करने व काम करवाने के मामले से अवगत करवाया था।
विज्ञापन


घर से जाने के बाद उसकी पत्नी सरोज व ममता उसकी मां के साथ मारपीट कर रही हैं। वीडियो के बारे में पूछताछ करने पर सरोज व उसकी मां ममता उसे धमकी देने लगी थी। उसके बाद पुलिस को शिकायत दी थी। सेक्टर-23 चौकी पुलिस ने आरोपी दोनों के खिलाफ मारपीट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया था। बताया गया था वीडियो रामेहर के बच्चों ने बनाकर अपने मामा के पास भेजा था। मामले में कार्रवाई करते हुए सेक्टर-23 चौकी पुलिस ने आरोपी सरोज और उसकी मां गांव जुआं की ममता को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी बोली कहा, मुझसे गलती हुई

गिरफ्तारी के बाद पुलिस चौकी में सास से मारपीट की आरोपी सरोज ने कहा कि गुस्से में उससे गलती हुई है। इससे पहले कभी मारपीट नहीं की। हालांकि उसने अपनी मां द्वारा सास की पिटाई से मना किया। उसने कहा कि उसके घर से जाने के बाद बच्चे अगर गंदगी फैला देते थे तो उसकी सास झाडू लगा देती थी। वह उससे काम नहीं करवाती। साथ ही उसने बताया कि घटना दिन दोपहर 12 बजे जब वह घर आई तो सास के कमरे में मकौड़े मरे थे। उसने उनको बाहर डालने के लिए कहा था।

बहू के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर देशभर में छिड़ी मुहिम
अपनी 82 वर्षीय बुजुर्ग सास के साथ महिला के पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे देश में इसे लेकर मुहिम छिड़ गई है। फेसबुक, व्हाट्एप, ट्वीटर तक पर बहू के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। यहां तक मध्य प्रदेश की मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, दिल्ली के नेताओं, फिल्म अभिनेता दलजीत तक ने वीडियो को सीएम मनोहर लाल व मंत्री संदीप सिंह को टैग करके कार्रवाई करने की मांग की है।

महिला आयोग ने लिया संज्ञान, एसपी को लिखा पत्र
महिला आयोग ने भी मामले पर संज्ञान लिया है। महिला आयोग की प्रदेश अध्यक्ष प्रीति भारद्वाज दलाल ने एसपी को पत्र लिखकर आरोपी बहू के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्वास्थ्य विभाग को भी लिखा है कि आरोपी महिला को सस्पेंड कर विभागीय कार्रवाई की जाए। बुजुर्ग महिला के स्वास्थ्य की जांच के लिए भी लिखा गया है। इसके अलावा आयोग की सदस्य सोनिया अग्रवाल चौकी में पहुंची और इसमें कड़ी कार्रवाई कराने के लिए कहा गया।

बुजुर्ग महिला की मदद को आगे आया दंपती

सेक्टर-23 की बुजुर्ग महिला की पिटाई के मामले के बाद सोनीपत समाज पंचायत की अपील पर महलाना का सतीश बाल्यान व उनकी पत्नी सामने आए हैं। वह बुजुर्ग की महिला की सेवा करने व अपने घर रखने को तैयार है। उन्होंने अपनी मां का शरीर भी उनकी आखिरी इच्छा के अनुसार खानपुर मेडिकल कॉलेज में दान कर दिया था।

बुजुर्ग महिला से मारपीट के मामले में आरोपी महिला व उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
- कटार सिंह, प्रभारी सेक्टर-23 चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed