फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Allegations of an injured youth being beaten at a medical college; commotion ensues.

Firozabad News: मेडिकल कॉलेज में घायल युवक को पीटने का आरोप, हंगामा

Tue, 20 Oct 2026 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 20 Oct 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Allegations of an injured youth being beaten at a medical college; commotion ensues.
घायल युवक का ट्रामा सेंटर में होता उपचार, जानकारी जुटाती पुलिस। संवाद - फोटो : घायल युवक का ट्रामा सेंटर में होता उपचार, जानकारी जुटाती पुलिस। संवाद
फिरोजाबाद। फैक्टरी में सफाई के समय गिरने से घायल युवक सोमवार को मेडिकल कॉलेज में पट्टी कराने पहुंचा तो वहां विवाद हो गया। युवक ने ऑर्थो विभाग के कमरा नंबर छह में चिकित्सक और स्टाफ पर गाली-गलौज करने और जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को ट्रॉमा सेंटर ले गई। पीड़ित ने पुलिस से घटना की सीसीटीवी फुटेज चेक कराने की मांग की है।
विज्ञापन

थाना रसूलपुर क्षेत्र के शीतल खां निवासी अकील खां (24) एक फैक्टरी में सफाई के दौरान गिरकर घायल हो गया था। सोमवार को वह पट्टी कराने के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचा। आरोप है कि ऑर्थो विभाग के कमरा नंबर छह में उसने स्टाफ से पट्टी करने के लिए कहा। इस पर स्टाफ ने पहले पर्चा बनवाने के लिए कहा। युवक का आरोप है कि इस दौरान उसके साथ गाली-गलौज की गई। अकील ने गाली-गलौज का विरोध किया तो कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद चिकित्सक और स्टाफ ने उसे जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा। मारपीट में उसके पेट, घुटने समेत शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। किसी तरह वहां से बाहर निकलकर उसने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर ले गई। यहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। पीड़ित पुलिसकर्मियों से लगातार घटना की सीसीटीवी फुटेज चेक कराने की मांग करता रहा।
विज्ञापन


मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई है। पुलिस चाहे तो सीसीटीवी चेक कर सकती है। इस मामले में मेरे पास कोई लिखित शिकायत भी नहीं आई है।
- डॉ. नवीन जैन, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed