{"_id":"b126b9733489c4d4f653bf95b075bda8","slug":"dancer-love-minor-student-and-run-at-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12वीं के छात्र के प्यार में डांसर बनी मोस्टवांटेड, पर क्यों?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
12वीं के छात्र के प्यार में डांसर बनी मोस्टवांटेड, पर क्यों?
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Fri, 03 Jul 2015 03:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्यार अंधा होता है, सुना था पर देख भी लिया। 12वीं के छात्र के प्यार में पड़ी एक डांसर को सभी ढूंढ रहे हैं। पुलिस को भी उसकी तलाश है। मामला, पंजाब के जालंधर शहर का है। दरअसल, पुलिस और लोगों का मानना है कि डांसर उस छात्र को कहीं भगा ले गई है।
विज्ञापन
छात्र मनीश के परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वरयाणा की रबड़ फैक्ट्री में काम करता है। उसका बेटा मनीष सेंट सोल्जर स्कूल में 12वीं का छात्र है। मनीष का मोहल्ला कच्चा कोट में रहती बुआ के घर काफी आना जाना था। इसी मोहल्ले में रहती ऑरकेस्ट्रा डांसर चाहत भी मनीष को पसंद करती थी, जिसके बारे में हमें पता नहीं था।
विज्ञापन
29 जून को भी मनीष अपनी बुआ के घर गया और दोपहर समय किसी का फोन आने पर घर से चला गया। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिवार वालों ने खोज की तो पता चला कि डांसर लड़की का भी सारा परिवार गायब है, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी निकलवा ली है और इसको भी अपनी जांच में शामिल कर लिया है। पुलिस ने चाहत, उसके पिता और मां के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन