{"_id":"5702c3374f1c1bc25cc81464","slug":"cylinder-thief-manimajra-police-fun-republic-manimajra-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय की आड़ में खरीदता था चोरी के सिलेंडर, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाय की आड़ में खरीदता था चोरी के सिलेंडर, गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा
Updated Tue, 05 Apr 2016 11:04 AM IST
विज्ञापन
अरेस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीमाजरा पुलिस ने रविवार रात को एक सिलेंडर चोर को काबू किया, जो फन रिपब्लिक के सामने चाय की दुकान की आड़ में चोरी के सिलेंडर बेचता था। पुलिस ने 5 और चोरों को भी दबोचा है, जो अलग-अलग घरों में चोरी के साथ वाहनों के टायर भी उड़ाते थे। पकड़े गए चोरों की पहचान जावेद, सूरज, संजीव उर्फ आलू, राजू उर्फ जोकर, नरेंद्र उर्फ गोलू और राजू के रूप में हुई है।
मनीमाजरा थाना प्रभारी हरमिंदर जीत सिंह ने बताया सूरज पंचकूला के माजरी गांव का रहने वाला है, जबकि बाकी सभी मनीमाजरा मोरीगेट मोहल्ले और किले के पास रहने वाले हैं। आरोपियों के कब्जे से 6 सिलेंडर, ऑटो के टायर, सोने, चांदी के जेवर, लैपटॉप और घरों से चोरी की गई टूटियां बरामद की हैं।
थाना प्रभारी ने बताया कि सबसे पहले पुलिस ने संजीव उर्फ आलू को दबोचा। उसके चोरी का सिलेंडर और अन्य सामान बरामद करने के बाद अन्य चोरियों के बारे में पुलिस ने जानकारी हासिल करने की कोशिश की तो आगे कड़ियां जुड़ती रहीं कि किस-किसने कहां-कहां चोरी की है। फिर पुलिस ने जावेद को गिरफ्तार किया। नरेंद्र उर्फ गोलू को दबोचा तो उसने बताया कि उसने सिलेंडर चोरी करके राजू चाय वाले को बेचे थे। इसके बाद फिर पुलिस ने राजू और सूरज को गिरफ्तार किया। इसके बाद फिर एक अन्य युवक राजू को पुलिस ने काबू किया। कोर्ट ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
आरोपियों में सभी युवकों की उम्र 20 साल के आसपास है, जबकि राजू चाय वाला ही 39 साल का है।