{"_id":"b2ba10b313528ac8eecc0958e51722dd","slug":"cylinder-gas-leakage-blast","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस की लीकेज से घर में बलास्ट, 4 झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस की लीकेज से घर में बलास्ट, 4 झुलसे
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा
Updated Sat, 31 May 2014 08:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा कालोनी में गैस सिलेंडर लीकेज होने के चलते शनिवार सुबह एक घर में हुए ब्लास्ट से कमरे की छत तक उड़ गई।
विज्ञापन
ब्लास्ट के बाद कमरे में आग लग गई। इस आग की चपेट में दो महिला समेत चार लोग झुलस कर घायल हो गए। ब्लास्ट की आवाज का धमाका सुनते ही आसपास के लोग घरों से बाहर निकले और कमरे में फँसे लोगों को बाहर निकलने के लिए दौड़े।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो महिला समेत चार को सेक्टर 16 जनरल अस्पताल में दाखिल करवाया। घायल में एक महिला नौ महीने की गर्भवती है। जिसकी हालात ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। इस ब्लास्ट में कमरे की छत के साथ साथ ब्लास्ट की धमक से कमरे की दिवारें तक का मलवा नीचे और आस पास जा कर गिर गया।
विज्ञापन
घटना इंदिरा कालोनी के मकान नंबर 1089 में सुबह साढ़े 6 बजे हुई। जब इस मकान की तीसरी मंजिला पर अवैध रूप में सीमेंट की चादर डालकर बनाए गए कमरे में रात पर गैस सिलेंडर लीक होने के बाद जब सुबह घर में रहने वाले गर्भवती महिला सोनी के उठा कर लाइट जलाई तो कमरे में गैस की लीकेज से एक ब्लास्ट हो गया।
विज्ञापन
इस ब्लास्ट में गर्भवती महिला के पति संतोष गुप्ता, उसकी सांस सोती देवी और भाई दीपक चार आग में झुलस तो है ही साथ में उनके मलबे से चोट भी लगी है। वहीं मौके पर पहुंच कर मनीमाजरा पुलिस ने सिलेंडर को कब्जे में लेकर बचाव कार्य शुरू करवा दिया है। चारों घायलों का देर शाम तक सेक्टर-16 के अस्पताल में इलाज चल रहा था।