फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cyber fraud with a person in Sonipat of Haryana

सावधान: ठगी का नया तरीका आया सामने, टीचर बनकर परिजन से मांगे कागजात, कुछ देर में बैंक खाते से उड़ गई रकम

Sun, 17 Dec 2023 03:07 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 17 Dec 2023 03:07 PM IST
सार

गांव रिंढाना निवासी रविंद्र ने बताया कि उनके पांच बेटी व एक बेटा है। उनके बच्चे गांव के राजकीय विद्यालय में पढ़ते हैं। उनके पास सात दिसंबर को एक नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को स्कूल का अध्यापक बताया था।

विज्ञापन
Cyber fraud with a person in Sonipat of Haryana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोनीपत के गोहाना के गांव रिंढाना में ग्रामीण को झांसे में लेकर साइबर ठग ने एक लाख रुपये की ठगी कर दी। साइबर ठग ने अध्यापक बन 15 हजार रुपये पीड़ित की बेटी के नाम पर खाते में डालने का झांसा देकर कागजात व्हाट्सएप पर लेकर ठगी की है। अभिभावक के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


गांव रिंढाना निवासी रविंद्र ने बताया कि उनके पांच बेटी व एक बेटा है। उनके बच्चे गांव के राजकीय विद्यालय में पढ़ते हैं। उनके पास सात दिसंबर को एक नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को स्कूल का अध्यापक बताया और कहा कि आपकी बेटी के नाम पर 15 हजार रुपये आए हैं। उन्हें आपके खाते में डालना है। इसके लिए साइबर ठग ने आधार कार्ड, पेन कार्ड, बैंक की कॉपी व अन्य कागजात व्हाट्सएप पर भेजने को कहा। 
विज्ञापन


पीड़ित ने अपने कागजात उनके नंबर पर भेज दिए। इसके बाद पीड़ित के बैंक खाते से 99638 रुपये निकल गए। तब पीड़ित को ठगी का पता लगा तो उसने बरोदा थाना पुलिस को शिकायत दी। इसके बाद बैंक खाते को बंद करा दिया गया। पुलिस ने साइबर ठगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अभिभावक ने बेटी के नाम पर खाते में रुपये डालने का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर लिया है। रमेश चंद्र, प्रभारी, थाना बरोदा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed