फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cyber fraud rs 78 lakh with 89 year old woman in Chandigarh

89 साल की बुजुर्ग से 78 लाख का फ्रॉड:चंडीगढ़ की महिला को अरेस्ट करने की धमकी, पुलिस की वर्दी में की वीडियो कॉल

Wed, 16 Jul 2025 07:37 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 16 Jul 2025 07:37 PM IST
सार

साइबर अपराधियों ने चंडीगढ़ की 89 साल की बुजुर्ग महिला को अपने जाल में फंसाकर उनसे 78 लाख रुपये की ठगी की है। शातिरों ने बुजुर्ग महिला को गिरफ्तार करने की धमकी देकर डराया और रुपये ट्रांसफर करवा लिए। 

विज्ञापन
Cyber fraud rs 78 lakh with 89 year old woman in Chandigarh
Cyber Fraud - फोटो : FREEPIK

विस्तार

मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर 89 वर्षीय मनजीत कौर बिंद्रा से 77 लाख 42 हजार 420 रुपये ठगने का मामला सामने आया है। शातिर ने बुजुर्ग महिला को गिरफ्तारी का डर दिखाकर रकम खाते में ट्रांसफर करवा ली। चंडीगढ़ साइबर सेल सेक्टर-17 थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सेक्टर-34डी निवासी मनजीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 जुलाई 2025 को उन्हें एक अज्ञात व्हाट्सएप नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का एसएचओ विजय और केस का जांच अधिकारी विशाल बताया। उन्होंने मनजीत कौर को बताया कि वे एक मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच कर रहे हैं जिसमें कई सिम कार्ड बरामद हुए हैं। उनका दावा था कि ये सिम कार्ड मनजीत कौर के आधार कार्ड पर जारी किए गए हैं और इसी आधार कार्ड का उपयोग कर मुंबई में एक बैंक खाता भी खोला गया है। मनजीत कौर ने ठगों को बताया कि वह कभी मुंबई गई ही नहीं हैं तो उनके नाम से खाता कैसे खुल सकता है।
विज्ञापन


पुलिस की वर्दी में की वीडियो कॉल
इसके बाद साइबर ठगों ने मनजीत कौर को वीडियो कॉल की। वीडियो कॉल में दो व्यक्ति पुलिस की वर्दी में थे और उनके आसपास का माहौल पुलिस स्टेशन जैसा लग रहा था। ठगों ने मनजीत कौर को बताया कि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है और उनके नाम का गिरफ्तारी वारंट भी निकल चुका है। उन्होंने धमकाया कि उन्हें गिरफ्तार करने के लिए टीम निकल चुकी है और उन्हें घर से कहीं भी जाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए क्योंकि उन पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरटीजीएस के जरिए ट्रांसफर किए रुपये
यह सुनकर मनजीत कौर डर गईं और उन्होंने ठगों से उन्हें गिरफ्तार न करने की गुहार लगाई। इसके बाद ठगों ने कहा कि अगर केस को रफा-दफा करना है तो पैसे देने पड़ेंगे। डरकर मनजीत कौर ने आरटीजीएस के जरिए ठगों की ओर से बताए गए खातों में पैसे ट्रांसफर कर दिए। कई दिनों तक मनजीत कौर ने इस बात को किसी को नहीं बताया। काफी समय बाद उन्होंने अपने परिवार को इस घटना के बारे में जानकारी दी। जब परिवार के सदस्यों ने उस व्हाट्सएप नंबर पर दोबारा कॉल की जिससे ठगों ने संपर्क किया था तो वह नंबर बंद आ रहा था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed