{"_id":"e0e577feefedf693f9f37e66afa9dfdc","slug":"cyber-cell-could-not-resolve-case-of-dc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी की पोर्न तस्वीरें वायरल, साइबर सेल 'सुस्त'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीसी की पोर्न तस्वीरें वायरल, साइबर सेल 'सुस्त'
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 19 Mar 2015 10:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसी मोहम्मद शाइन की एक महिला अधिकारी के साथ की आपत्तिजनक तस्वीर वायरल होने के मामले की जांच चार माह से ठंडे बस्ते में है। जांच कर रहे साइबर सेल का हाल तो देखिए कि जिसने यह करतूत की उसका आईपी एड्रेस मिल जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
चार माह पहले जांच शुरू करते ही कई अहम सुराग साइबर सेल को मिल गए थे। भोपाल के जिस आईपी एड्रेस से डीसी के ई-मेल को हैक कर तस्वीरें निकाली गईं, उसकी जानकारी साइबर सेल को मिल गई थी। ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि फिर आरोपी को अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया?
विज्ञापन
इस पर अधिकारी आज भी वही जवाब दे रहे हैं, जो जवाब घटना के दो-चार दिन बाद दे रहे थे। उनका आज भी वही रटा-रटाया जवाब है, ‘जांच चल रही है’। हालांकि इन चार महीनों में साइबर सेल ने कई मामले सुलझाए, लेकिन इस मामले में इतनी लेटलतीफी क्यों बरती जा रही है। इसका कोई खुलकर जवाब देने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
बदनाम करने की कोशिश
करीब चार महीने पहले डीसी मोहम्मद शाइन के साथ प्रशासन की एक महिला अधिकारी की आपत्तिजनक तस्वीर वायरल हुई थी। शहर में इस तस्वीर की चर्चा आम हुई तो डीसी ने सेक्टर-17 थाना पुलिस को मामले की शिकायत दी। उन्होंने कहा कि किसी ने उन्हें बदनाम करने की कोशिश की है। इसके बाद पुलिस विभाग ने यह केस साइबर सेल को सौंप दिया।
यह है अफसरों का दावा
अधिकारियों के अनुसार, साइबर सेल विभाग ने तस्वीर की जांच करवाई, जिसमें खुलासा हुआ कि किसी ने डीसी और महिला अधिकारी की तस्वीर से छेड़छाड़ करके इसे वायरल किया है। डीसी की आफिशियल मेल-आईडी भोपाल से हैक कर तस्वीरें चुराई गईं। इसके बाद फोटो में छेड़छाड़ करके उसे आपत्तिजनक बनाकर वायरल किया गया।
दीपक यादव, डीएसपी, साइबर सेल विभाग ने बताया कि साइबर सेल ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया है। इसके तथ्यों की जांच गहनता से की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।