{"_id":"d2ac804335036e8740a895b2b0478116","slug":"cut-off-leg-of-man-for-robbery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 हजार लूटने के लिए कर दिया खौफनाक कांड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
20 हजार लूटने के लिए कर दिया खौफनाक कांड
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Mon, 19 Oct 2015 08:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मात्र 20 हजार रुपये लूटने के लिए पानीपत में बदमाशों ने एक युवक का पैर काट डाला। युवक को सड़क के किनारे फेंककर बदमाश फरार हो गए। वारदात हरियाणा के रोहतक में घटी।
विज्ञापन
रातभर युवक सड़क पर तड़पता रहा लेकिन कोई राहगीर मदद के लिए आगे नहीं आया। सुबह दौड़ लगाने वाले युवकों ने वारदात की सूचना परिजनों को दी। फिलहाल युवक गंभीर हालत में पीजीआई में उपचाराधीन है। मामले की शिकायत पानीपत पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
गोपाल कॉलोनी निवासी रविंद्र कुमार ने बताया कि वह पानीपत के एक गोदाम में ट्रैक्टर चलाता है। शुक्रवार रात करीब 11 बजे वह गोदाम पर ट्रैक्टर खड़ा करके पैदल ही अपने घर गोपाल कॉलोनी लौट रहा था। वह अभी कुछ ही दूर चला था कि पीछे से कुछ बदमाशों ने उसके सिर पर डंडा मार दिया।
विज्ञापन
इसके बाद ताबड़तोड़ कई वार किए। रविंद्र बेसुध होकर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपियों ने उसकी जेब में रखे 20 हजार रुपये लूट लिए। लूटपाट के बाद आरोपियों ने धारदार हथियार से रविंद्र का पैर काटकर सड़क पर फेंक दिया। जब रविंद्र को होश आया तो वह दर्द से कराहने लगा।
सड़क से गुजर रहे राहगीरों से उसने गुहार लगाई लेकिन मदद को कोई आगे नहीं आया। तड़के करीब 4 बजे सड़क पर दौड़ने वाले युवकों ने रविंद्र के कराहने की आवाज सुनी तो संभाला। युवकों ने ही रविंद्र के घर में वारदात की सूचना दी।
इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और रविंद्र को लेकर पीजीआई आए। रविंद्र ने बताया कि वह आरोपियों में से किसी भी नहीं जानता है। पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।