{"_id":"5d23948c8ebc3e6d16351cba","slug":"customs-department-recovered-945-grams-heroin-from-a-goods-train-in-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान अपनी हरकतों से नहीं आ रहा बाज, समझौता एक्सप्रेस में फिर मिली हेरोइन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पाकिस्तान अपनी हरकतों से नहीं आ रहा बाज, समझौता एक्सप्रेस में फिर मिली हेरोइन
Tue, 09 Jul 2019 12:58 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 09 Jul 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन से हेरोइन बरामद करता अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटारी सड़क सीमा के माध्यम से हेरोइन की अब तक की सबसे बड़ी खेप भारत भेजने वाले पाकिस्तान की एक और करतूत समाने आई है। पाकिस्तान से 7 जुलाई को अटारी रेलवे स्टेशन पहुंची समझौता मालगाड़ी एक्सप्रेस की एक वैगन की तलाशी के दौरान कस्टम अफसरों ने 945 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
विज्ञापन
कस्टम कमिश्नर दीपक गुप्ता ने बताया कि पाकिस्तान से आई बोगी नंबर बीएनएमई 9773133 की तलाशी के दौरान उसके ऊपरी हिस्से में चार पैकेट छिपाए गए थे। इन पैकेटों को जब खोल कर देखा गया तो उसमें पाउडर था।
विज्ञापन
पाउडर की जांच करवाई गई। जांच में यह हेरोइन निकली। कस्टम अधिकारियों ने पुलिस में मामला दर्ज करवा कर हेरोइन जब्त कर ली है। पिछले हफ्ते भी इसी गाड़ी के डिब्बे से ब्राउन शुगर बरामद की गई थी।
विज्ञापन