फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CRPF jawan of Bhiwani suicide in Guwahati

गुवाहाटी में सीआरपीएफ जवान ने गोली मारकर किया सुसाइड, पत्नी ने निगला जहर, पिता को हार्ट अटैक

Wed, 26 Sep 2018 11:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बवानी खेड़ा/भिवानी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बवानी खेड़ा/भिवानी (हरियाणा) Updated Wed, 26 Sep 2018 11:46 AM IST
विज्ञापन
CRPF jawan of Bhiwani suicide in Guwahati
मृतक जवान पंकज सिंह

गुवाहाटी में ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। जानकारी जैसे ही बवानीखेड़ा स्थित कांस्टेबल के घर पहुंची तो मंगलवार को उसकी पत्नी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया और पिता को हार्ट अटैक आ गया। दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पिता की हालत खतरे से बाहर है और पत्नी अभी भी गंभीर है। पता चला है कि पति-पत्नी के बीच कुछ अनबन चल रही थी।

विज्ञापन


बवानीखेड़ा निवासी कमल सिंह डेढ़ साल पहले सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। इसी साल फरवरी में किरावड़ की सोनिया से उसकी शादी हुई थी। कुछ दिन पहले ही कमल छुट्टी काटकर ड्यूटी पर गुवाहाटी गया था। सोमवार को सीआरपीएफ अधिकारियों ने परिजनों को फोन पर जानकारी दी कि कमल ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। 

विज्ञापन

पति-पत्नी में चल रही थी अनबन      

CRPF jawan of Bhiwani suicide in Guwahati
अस्पताल में भर्ती मृतक पंकज की पत्नी
सूचना मिलते ही कमल के पिता को हार्ट अटैक आ गया। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे ही थे कि कुछ देर बाद मृतक कमल की पत्नी सोनिया ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे भी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि अभी स्थिति गंभीर होने के कारण महिला के बयान नहीं हुए हैं। 

सूत्रों के मुताबिक कमल और सोनिया के बीच किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। छुट्टी खत्म होने के बाद गुवाहाटी में ड्यूटी के दौरान भी फोन पर दोनों के बीच बहस हुई। इसे लेकर दोनों के बीच तनाव चल रहा था। मामले को लेकर परिजन अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed