गिरोह ऐसा, तोड़ देगा टांगें बस दीजिए पैसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरौती लेकर टांगे तोड़ने वाले गिरोह ने पंजाब के बरनाला में एक बार फिर दस्तक दी है। पिछले कुछ माह में कई गणमान्य लोगों पर हमला किया जा चुका है लेकिन इन्हें अब तक पकड़ा नहीं जा सका है।
बुधवार को भी सुबह सब्जी लेने गए बरनाला निवासी पंकज कुमार पर अज्ञात लोगों ने उनपर हमला कर दिया। उन्हें सिविल अस्पताल से बरनाला के एक अस्थि रोग विशेषज्ञ के पास ले जाया गया।
उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया गया है। बरनाला में कई माह से ऐसा गिरोह सक्रिय है जो फिरौती लेकर लोगों पर हमला करता है और उनकी टांगों पर वार करता है।
पांच से ज्यादा लोग बने शिकार
कुछ माह पहले मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलदार खान की टांगें तोड़ दी गई थी। वे अब तक पूरी तरह ठीक नहीं हो पाए हैं। इसके बाद पूर्व अकाली पार्षद जग्गा सिंह के सगे भाई मलकीत सिंह मीता ठेकेदार की टांगें तोड़ दी गईं थी।
इसी दौरान राज्य के आरटीआई एक्टीविस्ट तरसेम लाल जिंदल बरनाला के घर पर हमला हुआ। इसके बाद रास्ते में उन्हें घेरकर उनकी टांगें तोड़ दी गईं। उनका इलाज डीएमसी लुधियाना में हो रहा है। उनकी सुरक्षा के लिए एसएसपी बरनाला उपिंदरजीत सिंह घुंमन ने एक गार्ड भी तैनात किया है।
वहीं अकाली पार्षद व समाजसेवी हेमराज गर्ग भी ऐसी ही घटना के शिकार हो गए थे। बुधवार को भी हमलावरों ने ऐसी ही एक वारदात को अंजाम दिया।
थाना प्रभारी नवदीप सिंह का कहना है कि पुलिस इन घटनाओं को लेकर काफी गंभीर है। जल्द ही ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वालों को काबू कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।