{"_id":"63ca3216f942d63f171f9085","slug":"crime-news-of-sonipat-2023-01-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: ग्रामीण पर पिस्तौल तानी, मारपीट कर 50 हजार लूटे, पूर्व सरपंच के खिलाफ RTI वापस लेने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: ग्रामीण पर पिस्तौल तानी, मारपीट कर 50 हजार लूटे, पूर्व सरपंच के खिलाफ RTI वापस लेने की धमकी
Fri, 20 Jan 2023 11:48 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 20 Jan 2023 11:48 AM IST
सार
गांव ढुराना निवासी तिलकराज ने सदर थाना गोहाना की मुंडलाना चौकी पुलिस को बताया कि वह गुरुवार दोपहर अपनी बाइक पर सवार गोहाना से गांव ढुराना आ रहे थे। जब मुंडलाना-ढुराना रोड पर पुल के पास पहुंचे तो अचानक दो व्यक्ति उसकी बाइक के सामने आ गए और पिस्तौल दिखाकर उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के गांव ढुराना ड्रेन पुल के पास ग्रामीण पर पिस्तौल तान कर मारपीट करने के साथ ही 50 हजार रुपये लूट लिए गए। हमलावरों ने ग्रामीण को पूर्व सरपंच व एक अन्य के खिलाफ लगाई गई आरटीआई वापस लेने की धमकी दी। हमलावरों ने ग्रामीण को अधमरा कर दिया और भाग गए। ग्रामीण को राहगीरों ने सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उन्हें उपचार दिया जा रहा है। ग्रामीण के बयान पर पुलिस ने मारपीट, लूटपाट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
गांव ढुराना निवासी तिलकराज ने सदर थाना गोहाना की मुंडलाना चौकी पुलिस को बताया कि वह गुरुवार दोपहर अपनी बाइक पर सवार गोहाना से गांव ढुराना आ रहे थे। जब मुंडलाना-ढुराना रोड पर पुल के पास पहुंचे तो अचानक दो व्यक्ति उसकी बाइक के सामने आ गए और पिस्तौल दिखाकर उन्हें रोक लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते युवकों ने उसे कहा कि रामगढ़ के पूर्व सरपंच बिट्टू और अशोक उर्फ टूंडा के खिलाफ लगाई गई आरटीआई को वापस उठा ले, नहीं तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन
इतना कहने के बाद उन्होंने डंडे से उस पर हमला कर दिया। इस बीच एक हमलावर ने उसे गोली मारने की बात कही। जिस पर दूसरे ने कहा कि अभी इसके हाथ-पैर तोड़ दे। अगर फिर भी नहीं मानेगा तो जान से मार देंगे। हमले में वह बेसुध हो गया। जिस पर हमलावरों ने उसकी जेब से 50 हजार रुपये लूट लिये। साथ ही उसे धमकी देकर अपनी बाइक पर सवार होकर भाग गए। उसे राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम हमलावरों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
साइबर ठगों ने युवक के बैंक खाते से उड़ाए 95 हजार रुपये
मयूर विहार निवासी युवक के बैंक खाते से साइबर ठग ने 95 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीडि़ता को जब मामले का पता लगा तो बैंक को अवगत कराया, लेकिन राशि वापस नहीं मिली। जिस पर उसने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने धोखाधड़ी व चोरी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मयूर विहार की गली नंबर-24 निवासी आशीष ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि उनका बैंक खाता एसबीआई की रेलवे रोड शाखा में हैं। उनके बैंक खाते से 30 दिसंबर की रात को 95 हजार रुपये निकाल लिए गए। उन्हें मैसेज से पता लगा कि रात को पेटीएम के माध्यम से उनके बैंक खाते से रुपये एक अन्य बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए है। रात को 10 बजकर 29 मिनट पर पहले 50 हजार रुपये और उसके पांच मिनट बाद फिर से 45 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए। उन्होंने मामले से बैंक को अवगत कराया। उसके बाद भी जब राशि वापस नहीं मिली तो पुलिस को शिकायत दी। सिटी थाना पुलिस ने जांच के बाद आशीष के बयान पर धोखाधड़ी व चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।