{"_id":"5749eeb24f1c1b6f4869169c","slug":"crime-cbi-inspector-suspended-by-department-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी सीबीआई इंस्पेक्टर सस्पेंड ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी सीबीआई इंस्पेक्टर सस्पेंड
ब्यूरो, अमर उजाला/चंडीगढ़
Updated Sun, 29 May 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
सीबीअाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सीबीआई द्वारा पकड़े गए चंडीगढ़ सीबीआई के इंस्पेक्टर को विभाग ने सस्पेंड कर दिया है। बुधवार को दिल्ली सीबीआई ने सेक्टर-9डी स्थित नेक्टर लाइफ साइंस लिमिटेड कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर की शिकायत पर विभाग के इंस्पेक्टर रविंदर सिंगला को गिरफ्तार किया था। इसके बाद आरोपी सिंगला को सीबीआई कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर दिल्ली ले गई थी। वहीं, इस मामले में दिल्ली से गौतम शर्मा नामक व्यक्ति की भी गिरफ्तारी की गई थी।
यह था मामला
मामले के अनुसार सेक्टर-9डी स्थित कंपनी नेक्टर लाइफ के असिस्टेंट जनरल मैनेजर (एचआर एंड एडमिनिस्ट्रेशन) टीके शर्मा ने दिल्ली स्थित सीबीआई एंटी करप्शन ब्रांच को 24 मई को शिकायत दर्ज कराई थी। जब मामले की जांच की गई तो जांच एजेंसी ने चंडीगढ़ के इंस्पेक्टर रविंदर की संलिप्तता सही पाई। साथ ही इस मामले में दिल्ली निवासी गौतम शर्मा को भी संदिग्ध पाया। शिकायत में कहा था गया था कि करीब एक साल पहले रविंदर सिंगला नेक्टर लाइफ ऑफिस में आए थे। यहां उन्होंने खुद को सीबीआई इंस्पेक्टर बताते हुए कंपनी से दिल्ली जाने के लिए कार मांगी थी। रविंदर ने कहा था कि वह जल्द ही उन्हें कार लौटा देंगे। इस पर कंपनी की ओर से उन्हें होंडा सिटी कार दी गई थी। शिकायतकर्ता की शिकायत थी कि आरोपी रविंदर सिंगला ने कंपनी की कार को एक साल तक जबरन अपने पास रखा। कई दिन बाद तक जब रविंदर ने कार नहीं लौटाई तो कंपनी ने उनसे संपर्क किया। इस पर रविंदर ने उन्हें बताया कि अभी कुछ दिन उन्हें कार की जरूरत पड़ेगी, जैसे ही उनका काम हो जाएगा, वह कार लौटा देंगे। इसके बाद करीब एक साल तक आरोपी ने कार नहीं लौटाई। कंपनी की ओर से जब दबाव दिया गया तो आरोपों के अनुसार सीबीआई इंस्पेक्टर ने उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद कंपनी की ओर से सीबीआई में शिकायत दी गई। इस पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली सीबीआई ने रविंदर सिंगला को गिरफ्तार कर लिया।
रिश्तेदार है यूटी पुलिस में
सूत्रों का कहना है कि रविंदर सिंगला का रिश्तेदार यूटी पुलिस क्राइम ब्रांच में है। एक बार सीबीआई ने आरोपी को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया था, तब वह ट्रैप फेल हो गया था। इसके बाद सिंगला के रिश्तेदार ने उस पर ट्रैप न लगाने की सिफारिश भी की थी। इसके बाद सीबीआई के अफसरों ने उसे काफी फटकार भी लगाई थी।