{"_id":"56f551dd4f1c1b0f73f14d43","slug":"crime-bidi-cigrate-vendor-looted-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में बीड़ी-सिगरेट बेचने वाले को घायल कर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ में बीड़ी-सिगरेट बेचने वाले को घायल कर लूटा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Updated Fri, 25 Mar 2016 08:41 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-29 में सड़क किनारे बीड़ी-सिगरेट बेचने वाले बुजुर्ग पर अज्ञात युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर उसका सामान लूटकर ले गए। पुलिस ने पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, सेक्टर-29 में कैरोसीन पंप के पास सरजु (65) करीब 15 वर्षों से बीड़ी-सिगरेट की फड़ी लगाकर अपना गुजर बसर कर रहे हैं। 23-24 फरवरी की रात अज्ञात बदमाशों ने सरजू पर तेजधार हथियारों से हमला कर उनका सामान व नगदी लूटकर ले गए।
सरजू की पत्नी ने बताया कि 23 फरवरी की रात करीब 11 बजे वह पति को खाना देकर लौट आई थीं। इसके बाद सुबह 6.30 बजे जब वह दुकान पर गई तो उसके पति बेहोश पड़े थे। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाया। लोगों ने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को वारदात की सूचना दी। पीसीआर पीड़ित को जीएमएसएच-32 लेकर गई। जहां सरजू की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले उनके बेटे पर भी अज्ञात युवक जानलेवा हमलाकर उससे नगदी और मोबाइल लूटकर ले गए थे। वही पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अभी मामले में कि सी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।