फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   creepy murder of taxi driver and robbed car

टैक्सी चालक की हत्या के बाद लूट ली कार

Fri, 25 Sep 2015 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमरउजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Fri, 25 Sep 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
creepy murder of taxi driver and robbed car

बाइक सवारों ने टैक्सी चालक का गला काटकर उसकी हत्या कर दी और उसकी स्विफ्ट कार लेकर फरार हो गए। पंजाब के पटियाला में पटियाला-संगरूर रोड पर बुधवार देर रात मोटरसाइकिल सवारों ने एक टैक्सी चालक का गला काटकर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन


बाद में आरोपी वारदात वाली जगह पर अपना मोटरसाइकिल छोड़ टैक्सी चालक की स्विफ्ट कार लेकर फरार हो गए। बाद में कार को पुलिस ने सरहिंद रोड पर खेतों से बरामद कर लिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या, लूट के आरोप में केस दर्ज कर लिया था और मामले की जांच जारी थी।
विज्ञापन


थाना पसियाना पुलिस ने बताया कि बुधवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे गांव राजगढ़ के बस अड्डे के पास से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि एक व्यक्ति की लाश पड़ी है। पास गिरे मोटरसाइकिल से यह लग रहा था कि उक्त व्यक्ति की मौत सड़क हादसे में हुई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पहुंचकर जांच की तो उक्त व्यक्ति के गले पर काफी गहरा निशान मिला। जेब से मिले मोबाइल से घरवालों को फोन किया। जिससे लाश की शिनाख्त जगीर सिंह (60) निवासी नलास खुर्द राजपुरा के तौर पर हुई। जगीर सिंह टैक्सी चालक था। जगीर के भतीजे जगविंदर सिंह ने बताया कि बुधवार रात वह जीरकपुर से सवारियां लेकर बठिंडा गया था।

पुलिस के मुताबिक सवारियां उतार कर जब जगीर सिंह लौट रहा था, तो पटियाला-संगरूर रोड पर गांव राजगढ़ के बस अड्डे के पास उसे कुछ अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने रोका और उसका गला काटकर हत्या करने के बाद कार लेकर फरार हो गए।


मृतक के परिवार वालों के मुताबिक वारदात वाली जगह से मिला मोटरसाइकिल नाभा शहर से चोरी हुआ है। जिसकी शिकायत भी पुलिस के पास दर्ज है। पुलिस इसे फिलहाल लूट का मामला ही बता रही है। पुलिस ने इनकार किया कि जगीर सिंह की किसी से कोई रंजिश थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed