फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   creepy murder of retired teacher and robbed tractor

रिटायर्ड शिक्षक की हत्या कर ट्रैक्टर लूट ले गए

Wed, 30 Sep 2015 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, घरौंडा, करनाल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमरउजाला, घरौंडा, करनाल(हरियाणा) Updated Wed, 30 Sep 2015 09:56 PM IST
विज्ञापन
creepy murder of retired teacher and robbed tractor

लुटेरों ने रिटायर्ड शिक्षक की लोहे की राड मारकर

विज्ञापन
हत्या कर गैरेज का ताला तोड़कर ट्रैक्टर लूट ले गए। मामला करनाल(हरियाणा) का है। यहां गांव फरीदपुर में लुटेरों ने पशुओं के बाड़े में सोए रिटायर्ड शिक्षक की लोहे की राड मारकर हत्या कर दी और बाड़े के गैरेज का ताला तोड़कर ट्रैक्टर लूट ले गए।

रिटायर्ड शिक्षक की हत्या व इसके बाद लूट की वारदात से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सुबह परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। थाना सह प्रभारी सतप्रकाश पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गांव फरीदपुर निवासी रिटायर्ड शिक्षक ओमप्रकाश (73 वर्षीय) मंगलवार की रात को अपने पशुओं के बाड़े में सो रहा था। बुधवार सुबह लगभग साढ़े छह बजे उसका बेटा मनोज पशुओं को चारा डालने व दूध निकालने के लिए बाड़े में पहुंचा तो चारपाई पर खून से लथपथ अपने पिता को पड़ा देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता का शव देखकर मनोज घबरा गया और जोर से चिल्लाया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। बाद ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच पड़ताल की तो बाड़े में बने ट्रैक्टर के गैरेज का ताला टूटा मिला और ट्रैक्टर भी गायब मिला।

सूचना मिलते ही थाना सहप्रभारी सतप्रकाश व जितेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके अलावा फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। वारदात को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, परिजन किसी के साथ रंजिश आदि से इंकार कर रहे हैं। पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है।


सतप्रकाश, सह प्रभारी थाना घरौंडा ने बताया कि गांव फरीदपुर में कुछ लोगों ने एक रिटायर्ड अध्यापक के सिर पर लोहे की चीजें से वार कर उसकी हत्या कर दी है। वे हत्या के बाद बाड़े में बने गैरेज का ताला तोड़कर ट्रैक्टर भी ले गए। घटनास्थल का मुआयना किया गया है। पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed