फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   creepy murder of husband for illegal relationship

देवर की चाहत में खुद को बना डाला विधवा

Wed, 31 Dec 2014 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब) Updated Wed, 31 Dec 2014 01:39 AM IST
विज्ञापन
creepy murder of husband for illegal relationship

देवर के साथ बन गए अवैध संबंध, जब पति बनने लगा रोड़ा तो उसे बीच से हटाने के लिए रच दी खौफनाक साजिश। एक दिन उसने देवर के साथ मिलकर कर डाली पत्नी की हत्या।

विज्ञापन


घटना पंजाब के मानसा की है। 20 दिसंबर को गांव रड में एक नौजवान के कत्ल का मामला जोगा पुलिस ने हल करने का दावा किया है। नौजवान का कत्ल उसकी पत्नी और छोटे भाई ने किया था।
विज्ञापन


थाना मुखी दलवीर सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी जसप्रीत कौर और छोटे भाई गगनदीप सिंह वासी रड को काबू कर लिया गया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।

खेतों में ‌मिला श्‍ाव, पु‌लिस ने खोला राज

creepy murder of husband for illegal relationship

जानकारी के अनुसार 21 दिसंबर 2014 को गुरतेज सिंह वासी रड ने इंस्पेक्टर दलबीर सिंह थाना मुखी जोगा को बताया कि उसका बेटा जसवीर सिंह 20 दिसंबर की सुबह अपने घर से गांव की तरफ गया था लेकिन घर नहीं लौटा।

पुलिस ने जसवीर सिंह की लाश खेतों में बरामद की। इसके बाद अज्ञात व्यक्ति पर मामला भी दर्ज किया गया। एसएसपी भूपिंदर सिंह खटड़ा ने बताया कि इस कत्ल केस को सुलझाने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया जिसमें उप कप्तान पुलिस रघुवीर सिंह, डीएसपी हरमीक सिंह दियोल और मुख्य थाना अफसर जोगा दलवीर सिंह को शामिल किया गया।

टीम ने जांच में पाया कि मृतक जसवीर सिंह के छोटे भाई गगनदीप सिंह उर्फ गग्गी और मृतक की पत्नी जसप्रीत कौर के साथ संबंध थे। दोनों ने जसवीर सिंह को रास्ते का रोड़ा मानते हुए उसका कत्ल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed