{"_id":"89f7c4e00325d7a5821da01ac0d216ab","slug":"creepy-murder-of-father-by-son-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू झगड़े में बेस बैट मारकर पिता की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरेलू झगड़े में बेस बैट मारकर पिता की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, नकोदर,जालंधर(पंजाब)
Updated Tue, 21 Jul 2015 08:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू झगड़े में एक बेटे ने अपने पिता के सिर पर बेस बैट मारकर खौफनाक हत्या कर दी। वारदात पंजाब के जालंधर के नकोदर में घटी। मृतक की पहचान जोगिंदर सिंह निवासी गांव छोटी बालोकी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
थाना महितपुर पुलिस ने मृतक की बेटी सुखविंदर कौर के बयान पर जसविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उसे काबू कर लिया है। सुखविंदर कौर ने पुलिस को बताया कि उसे फोन पर सूचना मिली कि उसके पिता की मौत हो गई है। घर आकर देखा तो शव घर के प्रांगण में पड़ा था और पिता के माथे पर चोट लगी हुई थी।
विज्ञापन
उसे शक हुआ कि उसके भाई ने ही पिता की हत्या की है। सुखविंदर कौर ने कहा कि उनके पिता जोगिंदर सिंह का अपने बेटे जसविंदर सिंह उर्फ सोनू के साथ अकसर झगड़ा रहता था। उसके भाई जसविंदर ने ही पिता की हत्या की है। उनका सोमवार को आपस में झगड़ा भी हुआ था।
विज्ञापन
डीएसपी शाहकोट मंदीप सिंह और थाना प्रभार महितपुर रुपिंदर सिंह ने कहा कि सुखविंदर कौर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जसविंदर सिंह पर केस दर्ज कर उसे काबू कर लिया।
एसएचओ रुपिंदर सिंह के मुताबिक जसविंदर सिंह का पहले तलाक हो चुका था। उसने दोबारा शादी की थी। वह यह मानता था कि अगर उसका पहली पत्नी से तलाक हुआ है तो इसकी वजह उसके पिता है, जो घर में क्लेश करते हैं।
जसविंदर सिंह ने अब दोबारा शादी कर ली थी, लेकिन पिता से कहासुनी बंद नहीं हो रही थी। सोमवार को भी किसी बात पर झगड़ा हो गया था और जसविंदर ने गुस्से में पिता पर बेसबैट से हमला कर दिया।