फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   creepy honour killing: murder of sister lover

बहन के प्रेमी को शराब पिलाकर ट्रेन के आगे फेंका

Sun, 04 Jan 2015 05:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर/फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर/फिरोजपुर(पंजाब) Updated Sun, 04 Jan 2015 05:39 PM IST
विज्ञापन
creepy honour killing: murder of sister lover

बहन के प्रेम संबंध की जानकारी होते ही भाई ने अपने दोस्त संग मिलकर प्रेमी को पिलाई शराब और चलती ट्रेन के आगे फेंक दिया। यह घटना पंजाब के अबोहर/फिरोजपुर की है।

विज्ञापन


पहले पुलिस ने इसे खुदकुशी का मामला मानते हुए कार्रवाई की लेकिन लड़के के पिता की एक शिकायत ने जांच की दिशा ही बदल दी। इसके साथ ही रेलवे पुलिस ने दो माह पूर्व युवक की हत्या का खुलासा किया। पुलिस ने मामले में दोनों युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में उनमें से एक ने माना कि मृतक युवक का उसकी बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा था इसी कारण उन्होंने उसे शराब के नशे में रेलगाड़ी के आगे धकेल दिया। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी अबोहर के थाना प्रभारी बलविंदर सिंह ने बताया कि बीते 14 अक्टूबर को मलोट रेलवे स्टेशन के पास करीब 15 वर्षीय युवक का शव रेलवे लाइन से बरामद हुआ था। उसकी पहचान सेखों रोड गली नंबर 11 वार्ड नंबर 5 निवासी ऋतिक पुत्र सोमनाथ के रूप में हुई थी। पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला मानकर धारा 174 के तहत कार्रवाई कर दी।

युवती से प्रेम प्रसंग का मामला

creepy honour killing: murder of sister lover

कुछ दिन बाद मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे ऋतिक का मलोट में ही रहने वाली एक युवती के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उन्हें आशंका है कि उक्त युवती के परिजनों ने ही उनके बेटे की हत्या कर शव रेलवे लाइनों पर फेंक दिया। रेलवे पुलिस ने मामले की जांच की तो आरोप सही पाए गए। पुलिस ने मलोट

निवासी कपिल गाबा उर्फ कापा पुत्र गुलशन तथा आदेश उर्फ अवनेश पुत्र वरिंदर वासी गली नंबर 4 ट्रक यूनियन के बैकसाइड के खिलाफ केस दर्ज किया और दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए। पुलिस का दबाव बढ़ता देख उनके परिजनों ने गत दिवस कपिल व आदेश को रेलवे पुलिस अबोहर के हवाले कर दिया।

पुलिस द्वारा पूछताछ में कपिल व उसके दोस्त आदेश ने पूरे हत्या के मामले का खुलासा करते हुए बताया कि ऋतिक कपिल की बहन से प्यार करता था और इस बात का पता चलते ही उन दोनों ने उसे ठिकाने लगाने की योजना बनाई।

घटना वाले दिन उन्होंने ऋतिक को बुलाकर पहले तो मिलकर शराब पी और जब ऋतिक नशे में बेहोश हो गया तो बातों-बातों में ही उसे रेलवे लाइनों के किनारे ले गए और ट्रेन आते ही उन दोनों ने उसे गाड़ी के आगे धकेल दिया जिससे उसके टुकड़े-टुकड़े हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed