{"_id":"6470d680e4c534b3b2006fe3","slug":"couple-locked-in-room-thrashed-after-being-abducted-in-ludhiana-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: दंपती को अगवा कर कमरे में बंद कर पीटा, जहर पिलाने की कोशिश, पुलिस ने दर्ज किया मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana News: दंपती को अगवा कर कमरे में बंद कर पीटा, जहर पिलाने की कोशिश, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Fri, 26 May 2023 09:30 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 26 May 2023 09:30 PM IST
सार
किसी तरह से मोहम्मद अली उनके चंगुल से छूट कर तुरंत परिवार को सूचित कर थाना कूमकलां पहुंचा। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ अपहरण कर मारपीट का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना के कूमकलां के गांव भैरोमन्ना इलाके में बहन से मिलने जा रहे दंपती को रामपुरा दोराहा के रहने वाले कुछ लोगों ने अगवा कर कमरे में बंद कर दिया और उन्हें जमकर पीटा। इतना ही नहीं दंपती को जहर पिलाने की कोशिश भी की गई। दोराहा की अड़ैचा कॉलोनी के रहने वाला मोहम्मद अली किसी तरह वहां से भाग निकला और पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मोहम्मद अली की शिकायत पर गांव रामपुरा दोराहा के रहने वाले पम्मा, उसके भाई मक्खन, गांव भैरमन्ना के काका, साका, उनकी मां पारो, बरजीना और यामिन के खिलाफ अपहरण कर मारपीट का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
मोहम्मद अली ने पुलिस को बताया कि बचपन में उसके परिवार ने उसकी शादी आरोपी पारो की बेटी सीमा से करवा दी थी। कुछ समय बाद जब पत्नी को ले जाने का समय आया तो आरोपियों ने कहा कि बेटी की शादी कहीं और कर दी है, हमें रिश्ता मंजूर नहीं है। इसके बाद मोहम्मद अली के परिवार वालों ने उसकी शादी चमकौर साहिब में कर दी। वह गांव भैरोमन्ना में रहने वाली अपनी बहन से मिलने आया था तो इसी दौरान आरोपियों ने उसे और उसकी पत्नी को रास्ते में घेर लिया। आरोपियों ने कहा कि उसकी शादी उनकी बहन के साथ हुई थी। वह शादी न कर दूसरी जगह करने के बाद उन्हें नीचा दिखाने के लिए उनके गांव आया है।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी उन्हें अगवा कर मोटर पर बने कमरे में ले गए और वहां दोनों के साथ खूब मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने जहरीला पदार्थ खिलाकर दोनों को मारने की कोशिश भी की। किसी तरह से मोहम्मद अली उनके चंगुल से छूट कर तुरंत परिवार को सूचित कर थाना कूमकलां पहुंचा। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।