{"_id":"5c41fea2bdec221a37667ba4","slug":"couple-died-by-suffocation-in-jalandhar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधरः सर्दी से बचने के लिए जलाई अंगीठी बनी काल, दम घुटने से पति-पत्नी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जालंधरः सर्दी से बचने के लिए जलाई अंगीठी बनी काल, दम घुटने से पति-पत्नी की मौत
Sat, 19 Jan 2019 09:16 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 19 Jan 2019 09:16 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर के अवतार नगर के न्यू सुराजगंज मोहल्ले में सर्दी से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर सोए दंपती की दम घुटने से मौत हो गई। गनीमत यह रही कि उनके तीनों बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। जिस कारण उनकी जिंदगी बच गई। मृतकों की पहचान रणजीत कुमार महतो और पत्नी रीटा के रूप में हुई है। दोनों बिहार के रहने वाले थे।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया अंगीठी में जल रहे कोयले से बंद कमरे में फैले कार्बन डाई ऑक्साइड से दंपत्ति की मौत हुई है। घटना स्थल से मिली जानकारी के मुताबिक, रणजीत पत्थरों की घिसाई का काम करता था।
विज्ञापन
रणजीत के भाई अमरजीत कुमार ने बताया कि वह गुरुवार रात लगभग 10 बजे तक अंगीठी में हाथ सेकने के बाद रणजीत कुमार के तीनों बच्चों को लेकर ऊपर वाले कमरे में सोने के लिए चला गया। शुक्रवार सुबह उसने देखा कि उसके भाई और भाभी की दम घुटने से मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन