{"_id":"f9ad92f86c2e4a45fa3c8e2a83bc126c","slug":"couple-commits-suicide-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी कलह में पहले पति ने फंदा लगाया फिर लटकी पत्नी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आपसी कलह में पहले पति ने फंदा लगाया फिर लटकी पत्नी
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
Updated Thu, 20 Mar 2014 06:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढलाडा के गांव कणकवाल में बुधवार रात और वीरवार सुबह एक जमींदार परिवार के पति-पत्नी ने घर में ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
घटना में पहले रात को पति ने कमरे में फंदा लगाया और फिर सुबह घर के आंगन में महिला ने भी फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सूसाइड नोट में महिला ने इसका कारण आपसी तकरार बताया है। मृतक दंपति का चार साल का एक लड़का भी है।
थाना बुढलाडा की पुलिस के मुताबिक गांव कणकवाल के भूपिंदर सिंह (29) को शराब पीने की आदत थी। इसी वजह से उसकी पत्नी सर्वजीत कौर (25) उसके साथ झगड़ा करती थी। पता चला कि बुधवार रात भी दोनों का किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ।
विज्ञापन
रात को कमरे में भूपेंदर सिंह ने छत पर गार्डर के साथ फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। जब सुबह उसकी पत्नी सर्वजीत कमरे में उसको चाय देने गई तो उसने भूपिंदर सिंह का शव लटकता देखा।
विज्ञापन
उसने पहले भूपिंदर सिंह के गले में पड़ा रस्सा काटा। जब उसने देखा कि वह मर चुका है तो उसने भी घर में ही फंदा लगाकर जान दे दी।
थाना सदर बुढलाडा के मुखी जरनैल सिंह ने बताया कि संबंधित परिवार वालों ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं करवाई। पुलिस ने सूसाइड नोट को कब्जे में ले लिया है।