फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Counter Intelligence caught 20 kg opium in Amritsar

नशे के सौदागर: अमृतसर में काउंटर इंटेलिजेंस ने पकड़ी 20 किलो अफीम, लुधियाना में एक और फिरोजपुर में पांच तस्कर गिरफ्तार

Thu, 07 Jul 2022 10:28 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/फिरोजपुर/अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/फिरोजपुर/अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 07 Jul 2022 10:28 PM IST
सार

आरोपी अमृतसर, तरनतारन , गुरदासपुर और बॉर्डर एरिया के गांव और कस्बों में अफीम तस्करी करते आ रहे थे। अदालत ने आरोपी का पांच दिन का पुलिस रिमांड दिया है। सीआई की टीम पूछताछ के बाद आरोपी को दोबारा 11 जुलाई को अदालत में पेश करेगी।

विज्ञापन
Counter Intelligence caught 20 kg opium in Amritsar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

काउंटर इंटेलिजेंस की अमृतसर टीम ने अफीम की तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर की टीम ने जालंधर रोड स्थित बाबा बकाला मोड़ पर एक ट्रक में से 20 किलो अफीम बरामद की है। सीआई ने स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करवाने के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर दिया, जहां आरोपी को 11 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन


काउंटर इंटेलिजेंस के इंस्पेक्टर इंद्रबीर सिंह ने बताया कि एआईजी गुरमीत सिंह को सूचना मिली थी कि मणिपुर से ट्रक में बड़ी मात्रा में अफीम लाई जा रही है। इसके तुरंत बाद सीआई की टीम ने जालंधर रोड स्थित बाबा बकाला मोड़ पर नाकेबंदी कर वाहनों की तलाशी शुरू की। इस दौरान एक ट्रक की जांच के दौरान उससे 20 किलो अफीम बरामद हुई। 
विज्ञापन

 
जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान घरिंडा थानाक्षेत्र के गांव बच्चीविंड के रहने वाले अजमेर सिंह के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज करने के बाद अदालत में पेश कर दिया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने माना कि यह पहली बार है जब वह मणिपुर के ट्रक में अफीम लेकर आया है। आरोपी अमृतसर, तरनतारन , गुरदासपुर और बॉर्डर एरिया के गांव और कस्बों में अफीम तस्करी करते आ रहे थे। उन्होंने बताया कि अदालत ने आरोपी का पांच दिन का पुलिस रिमांड दिया है। सीआई की टीम पूछताछ के बाद आरोपी को दोबारा 11 जुलाई को अदालत में पेश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

250 ग्राम हेरोइन के संग चार गिरफ्तार
उधर, फिरोजपुर में पुलिस ने ढाई सौ ग्राम हेरोइन के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उक्त आरोपी नशेड़ियों को हेरोइन बेच रहे थे। पुलिस ने गुरुवार को उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की जांच शुरू कर दी है। थाना सदर जीरा पुलिस ने गांव चब्बा में दबिश देकर आरोपी लवजोत सिंह को काबू किया, तलाशी लेने पर उसके पास से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। 

पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसी तरह थाना कुलगढ़ी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव शेर खां में दबिश दी। वहां से आरोपी सागर को 115 ग्राम हेरोइन व कंप्यूटरीकृत तराजू के साथ गिरफ्तार किया है। यह हेरोइन बेचने का धंधा करता है। इसके अलावा थाना कुलगढ़ी पुलिस ने गांव सांदे हाशम से गुजरने वाली नहर के पुल के पास से आरोपी अमरजीत सिंह को काबू किया, तलाशी लेने पर उसके पास से 25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। इसी तरह थाना कुलगढ़ी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बस अड्डा शेर खां से आरोपी सुमीत निवासी शेर खां को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से 80 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।

लुधियाना: 400 ग्राम अफीम के साथ एक काबू, पूछताछ में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से अफीम की खेप लाकर लुधियाना में सप्लाई करने वाले आरोपी को एंटी नारकोटिक्स की टीम ने काबू किया है। पुलिस ने आरोपी को आत्म पार्क पुल के नीचे से काबू कर उसके कब्जे से 400 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में मॉडल टाउन थाने में धूरी लाइन स्थित अब्दुल्लापुर बस्ती के कमला नगर निवासी जसविंदर सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। 

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार टीम ने आत्म पार्क पुल के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अफीम तस्करी का धंधा करता है। 

पुलिस ने आरोपी को अफीम तस्करी करते हुए काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से अफीम मंगवाता है। वह आधे रास्ते खुद जाता है और आधे रास्ते तस्कर उन्हें अफीम सप्लाई करने आता है। वह कभी ट्रेन तो कभी बस के जरिये एक दूसरे से संपर्क कर मिलते थे। इसके अलावा आरोपी खुद भी नशा करने का आदी है और नशापूर्ति के लिए ही अफीम तस्करी का धंधा करता है। आरोपी के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी का मामला दर्ज हैं। वह जमानत पर बाहर आकर फिर से अफीम तस्करी का धंधा करने लगा। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि वह अफीम किस व्यक्ति से लाकर किन लोगों को आगे सप्लाई करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed