{"_id":"5c8884abbdec2260e22abba4","slug":"corruption-mohali-police-sho-and-hawaldar-arrested-by-vigilence-in-bribe-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहालीः बेटे को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर मांगी रिश्वत, एसएचओ और हवलदार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोहालीः बेटे को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर मांगी रिश्वत, एसएचओ और हवलदार गिरफ्तार
Wed, 13 Mar 2019 09:48 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 13 Mar 2019 09:48 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटे को स्नैचिंग के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर परिजनों से रिश्वत लेते एसएचओ जसबीर सिंह और हवलदार राजकुमार को विजिलेंस टीम ने मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों पर भ्रष्टाचार अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के अऩुसार, सोमवार को पीसीआर पार्टी ने पीछा करके एक स्नैचर काली को काबू किया था। आरोपी काली पर चंडीगढ़ के कई थानों में स्नैचिंग के मामले दर्ज हैं।
उसी आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने बड़ माजरा के युवक गौरव को राउंड अप किया। गौरव के पिता देवराज राजमिस्त्री का काम करते हैं। वह थाने पहुंचे और कहा कि मेरे बेटे को बेवजह फंसाया गया है। वह तो पूरी रात उनके साथ ही था। इसके बाद पुलिस वालों ने गौरव को छोड़ने के बदले 70 हजार रुपयों की मांग की। दोनों पक्षों में समझौता 30 हजार रुपये में हो गया।
देवराज ने पैसों का इंतजाम करने के लिए समय मांगा तो हवलदार ने कहा कि पैसे लेकर रात को आ जाना। इसी बीच देवराज अपने रिश्तेदार के पास गया। रिश्तेदार ने समझाया कि जब बेटा बेकसूर है तो पैसे क्यों दें। उन्होंने इसकी शिकायत विजिलेंस से कर दी। विजिलेंस ने ट्रैप लगा लिया। रात 10 बजे के बाद जब देवराज पैसे लेकर थाने पहुंचा तो विजिलेंस टीम ने हवलदार राजकुमार को 30 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।
विज्ञापन
सख्ती से पूछताछ के बाद हवलदार ने एसएचओ का नाम भी ले दिया। इसके बाद एसएचओ को भी गिरफ्तार कर लिया गया। देर रात तक विजिलेंस जांच में जुट रही।
स्नैचिंग के झूठे केस में फंसाने की दी थी धमकी
पुलिस ने परिजनों को धमकी दी थी कि गौरव को स्नैचिंग के झूठे केस में फंसा दिया जाएगा। यदि बेटे को बचाना चाहते हो तो रुपयों का इंतजाम करके लाओ। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने एक अन्य लड़के को भी उठाया हुआ है।