फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, Speedy Car Hits Migrant Workers on Ambala Highway

अंबालाः पैदल घर के लिए निकले प्रवासी मजदूरों को कार ने कुचला, एक की मौत, दूसरा घायल

Tue, 12 May 2020 01:30 PM IST
खुशबू गोयल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 12 May 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Speedy Car Hits Migrant Workers on Ambala Highway
घायल मजदूर को पीजीआई ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला

अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित छोटे खुड्डे के पास एक चौपहिया वाहन ने दो प्रवासी मजदूरों को चपेट में ले लिया। गाड़ी के नीचे कुचले जाने से बिहार के पूर्णिया निवासी अशोक ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि पिंटू कुमार को नागरिक अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


बताया जाता है कि इनोवा कार ने प्रवासियों को टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया। दोनों प्रवासी मजदूर अंबाला छावनी इंद्रपुरी के रहने वाले हैं। सुबह अपने दो अन्य दोस्तों के साथ बिहार की तरफ निकले थे। 
विज्ञापन


टक्कर के बाद घटनास्थल पर मजदूरों के बैग और कपड़े बिखरे पड़े थे। पुलिस के मुताबिक मृतक अशोक शादीशुदा था और उसके 6 बच्चे है। महेश नगर थाना पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गनीमत रही कि हादसा होता देख दो अन्य साथी अचानक सड़क किनारे चले गए। पुलिस ने मृतक के साथी पूर्णिया के गांव भिठा टोली निवासी विनोद मंडल की शिकायत पर यह कार्रवाई की। उनका कहना था कि जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा। 

प्रवासी मजदूरों का शहरों से पलायन नहीं थम रहा 
लॉकडाउन में बिना कामकाज के अपने ऊपर आर्थिक संकट गहराते ही प्रवासी मजदूर अपने घरों की तरफ जाते दिखाई दे रहे हैं। रोजी-रोटी का संकट गहराने के डर से इन मजूदरों के जहन के केवल अपने परिवारों से मिलने की एक उम्मीद है। यहीं कारण है कि बिना किसी वाहन के यह पैदल ही अपने घरों की तरफ निकल रहे हैं।


ऐसे ही मजदूरों में से मंगलवार सुबह हादसे में एक की जान चली गई तो दूसरा जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। मृतक के साथी विजय व अन्य का कहना था कि मेहनत मजदूरी कर खुद व अपने परिवार का गुजर बसर करते थे। वो बंद होने के कारण आर्थिक संकट गहरा गया है। मजबूरन उन्हें अपने घर जाना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed