फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona Patient Commits Suicide in Bathroom of Covid 19 Hospital

अंबालाः मुलाना के कोविड-19 अस्पताल के बाथरूम में कोरोना संक्रमित मरीज ने लगाया फंदा

Thu, 18 Jun 2020 09:39 AM IST
खुशबू गोयल उमेश भार्गव, अंबाला(हरियाणा)
उमेश भार्गव, अंबाला(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 18 Jun 2020 09:39 AM IST
विज्ञापन
Corona Patient Commits Suicide in Bathroom of Covid 19 Hospital
सांकेतिक तस्वीर
हरियाणा में अंबाला जिले के मुलाना में बने कोविड-19 अस्पताल के बाथरूम में कोरोना संक्रमित मरीज ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की उम्र 52 वर्ष बताई जा रही है। घटना का खुलासा सुबह करीब 7:45 बजे लगा। मरने वाला मरीज यमुनानगर का था। मुलाना के कोविड-19 अस्पताल में करनाल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पंचकूला और अंबाला के कोरोना संक्रमित मरीजों को रखा गया है। घटना का खुलासा होते ही मेडिकल कॉलेज व यूनिट में हड़कंप मच गया। अस्पताल प्रबंधन ने सीएमओ, यमुनानगर और मुलाना थाना प्रभारी को सूचना दी। समाचार लिखे जाने तक अस्पताल में पुलिस नही पहुंच पाई थी।
विज्ञापन


फंदा लगाने वाले यमुनानगर के 55 वर्षीय कोरोना संक्रमित ने मरने से पहले सुबह साढ़े चार बजे अपने बेटे को फोन पर मैसेज किया था। इस मैसेज में व्यक्ति ने लिखा था कि मेरे संस्कार के समय मुझसे 10 फुट की दूरी रखना। इतना ही नहीं उसने यह भी लिखा कि किसके साथ उसका कितना लेना-देना बकाया है। इसके अलावा अपने भाई को भेजे मैसेज में एक लाइन में उसने अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए बताया कि उसका इलाज यहां सही नहीं हो रहा।
विज्ञापन


बता दें कि सुबह करीब साढ़े सात बजे मरीज ने फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। जैसे ही परिजनों को पता चला वह करीब साढ़े 11 बजे मुलाना अस्पताल पहुंचे। पीड़ित व्यक्ति 12 जून को दिल्ली से अपने घर आया था। 13 जून को उसकी तबीयत खराब होने लगी, क्योंकि उसे अस्थमा भी था। 14 जून को उसे मुलाना अस्पताल में भेजा गया था। बताया यह जा रहा है कि वह कपड़ा व्यापारी था। अभी इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमें अभी सूचना मिली है। पुलिस और सीएमओ यमुनानगर को सूचना दे दी गई है। जांच के बाद ही पता लग पाएगा कि मरीज ने ऐसा किन परिस्थितियों में किया।
- डॉक्टर एलएन गर्ग, अस्पताल अधीक्षक एमएमयू
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed