{"_id":"64dca2a1f9e16337ef0db182","slug":"congressi-sarpanch-of-village-sadarang-murdered-in-batala-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Batala: जन्मदिन पार्टी से लौट रहे कांग्रेसी सरपंच की तेजधार हथियार से हत्या, गांव का ही आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Batala: जन्मदिन पार्टी से लौट रहे कांग्रेसी सरपंच की तेजधार हथियार से हत्या, गांव का ही आरोपी गिरफ्तार
Wed, 16 Aug 2023 03:53 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 16 Aug 2023 03:53 PM IST
सार
मृतक बलजीत सिंह की पत्नी सुखविंदर कौर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका पति और उसका 8 साल का बेटा गांव में किसी के जन्मदिन की पार्टी में गए हुए थे। सोमवार देर रात जब उसका बेटा और पति पार्टी से घर वापस आ रहे थे तो रास्ते में ही कुछ अज्ञात हमलावरों ने तेजधार हथियारों से उसके पति पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
मृतक बलजीत
- फोटो : फाइल
विस्तार
बटाला के पास गांव सदारंग के मौजूदा कांग्रेसी सरपंच बलजीत सिंह (47) की तेजधार हथियारों से वार कर हत्या कर दी गई है। बटाला पुलिस ने हत्या के आरोप में लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा निवासी गांव सदारंग को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वजह जमीन विवाद को लेकर निजी रंजिश बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: Muktsar Crime: चरित्र पर था शक, पति और जेठ ने गला घोंटकर ले ली गर्भवती की जान, खेत में मिला शव
मृतक बलजीत सिंह की पत्नी सुखविंदर कौर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका पति और उसका 8 साल का बेटा गांव में किसी के जन्मदिन की पार्टी में गए हुए थे। सोमवार देर रात जब उसका बेटा और पति पार्टी से घर वापस आ रहे थे तो रास्ते में ही कुछ अज्ञात हमलावरों ने तेजधार हथियारों से उसके पति पर हमला कर दिया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसके बेटे ने घर पहुंच कर इस हमले की सूचना उन्हें दी। जब वह मौके पर पहुंची तो उसका पति खून से लथपथ था। गंभीर हालत में उसके पति बलजीत सिंह को अमृतसर रेफर कर दिया गया जहां अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
श्री हरगोबिंदपुर के डीएसपी राजेश कक्कड़ और थाना रंगड़ नंगल के एसएचओ सुखविंदर सिंह ने बताया कि सरपंच की हत्या के आरोप में लखविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में सामने आया है कि जमीन विवाद को लेकर दोनों के बीच निजी रंजिश थी। आरोपी को पुलिस हिरासत में पूछताछ की जा रही है।