{"_id":"64dc71f0d305937ab90e8355","slug":"dead-body-of-pregnant-woman-found-in-malout-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muktsar Crime: चरित्र पर था शक, पति और जेठ ने गला घोंटकर ले ली गर्भवती की जान, खेत में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Muktsar Crime: चरित्र पर था शक, पति और जेठ ने गला घोंटकर ले ली गर्भवती की जान, खेत में मिला शव
Wed, 16 Aug 2023 12:21 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मलोट/मुक्तसर (पंजाब)

Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 16 Aug 2023 12:21 PM IST
सार
मृतका के पति मनप्रीत सिंह और जेठ गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। जांच में पता चला है कि आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था।
विज्ञापन
महिला की हत्या
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मलोट के गांव रत्ता टिब्बा में खेतों से गर्भवती महिला का शव मिला। पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, महिला की हत्या उसी के पति और जेठ ने गला घोंटकर की है। थाना कबरवाला पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
थाना कबरवाला पुलिस को दी शिकायत में गांव बस्ती गोनियाना निवासी मृतका के भाई काला सिंह ने बताया कि उसकी बहन रमनदीप कौर का विवाह 15 वर्ष पहले मनप्रीत सिंह पुत्र बोघा सिंह के साथ हुआ था। उनके दो बच्चे हैं। उसकी बहन अब भी छह माह की गर्भवती थी। जीजा मनप्रीत सिंह बहन के चरित्र पर शक करता था। उसे उसकी बहन के किसी के साथ अवैध संबंधों का शक था।
यह भी पढ़ें: बरनाला में दोहरा हत्याकांड: घर में मिली मां-बेटी की लाशें, मृतका का पति घायल, देर रात घर में घुसे हत्यारे
विज्ञापन
अक्सर मारपीट करते थे दोनों आरोपी
इस बात को लेकर जीजा मनप्रीत सिंह व उसका बड़ा भाई गुरप्रीत सिंह रमनदीप के साथ अक्सर मारपीट करते थे। बीते दिन उसने बहन के साथ फोन पर संपर्क किया लेकिन संपर्क न हो सका। वे आशंका के चलते बहन के घर चला गया। मगर बहन के ससुरालिए बहन के बारे में कोई जानकारी देने की बजाए उसके किसी के साथ भाग जाने की बात कह रहे थे। अब गांव रत्ता टिब्बी के खेतों से उसकी बहन का शव बरामद हुआ। पुलिस जांच में पता चला कि उसकी बहन की हत्या जीजा और उसके जेठ ने गला घोंट कर की है और हत्या के बाद शव खेतों में फेंक दिया।
दोनों आरोपी गिरफ्तार
सब इंस्पेक्टर इकबाल सिंह ने बताया कि मामले में मृतका के पति मनप्रीत सिंह और जेठ गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। जांच में पता चला है कि आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। आरोपियों ने महिला की गला घोंट कर हत्या कर दी और शव खेतों में फेंक दिया। आरोपितों को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।