फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   congress workers dispute, congress workers clash, firing in congress workers, ludhiana, punjab

लुधियाना में भिड़े कांग्रेसी, तोड़फोड़ और फायरिंग, मची भगदड़,

Tue, 12 Jul 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 12 Jul 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
congress workers dispute, congress workers clash, firing in congress workers, ludhiana, punjab
फा‌यर‌िंग - फोटो : डेमो फोटो
आत्म नगर इलाके में सोमवार की देर रात पुरानी रंजिश में यूथ कांग्रेसी वर्कर आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक गुट ने यूथ कांग्रेस आत्मनगर के प्रधान गुरजीत सिंह सींह के घर पर हमला कर दिया और गलीं में गोलियां चलाईं। गोलियां चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन


गोलियां चलने की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने सींह के घर के बाहर चार गोलियां चलाई है। पुलिस ने इस मामले में गुरजीत सिंह सींह की शिकायत पर सफेद क्वार्टर में रहने वाले साहिल कपूर उर्फ पप्पल, हैरी पंडित, खुशवंत नारंग, पंकज गोगना, विक्की शीरा, सुखदीप सिहरा, अतुल ठाकुर और दो दर्जन से अधिक लोगों पर हत्या के प्रयास, घर पर हमला करना और आर्म्स एक्ट के अलावा विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस की ओर से दर्ज की गई शिकायत के मुताबिक गुरजीत सिंह सींह और साहिल कपूर के बीच यूथ कांग्रेस के चुनाव हुए थे। चुनाव साहिल कपूर हार गया था। उसके बाद दोनों में रंजिश चलने लगी और दोनों ने अपने-अपने गुट बना लिए। कुछ दिन पहले पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह हलके विच कैप्टन समारोह में हिस्सा लेने के लिए आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान गुरजीत सिंह सींह और साहिल कपूर के समर्थक आपस में उलझ गए थे। उस समय पुलिस ने दोनों में मामला शांत करा दिया था। इसी के चलते यूथ कांग्रेस के उच्चाधिकारियों की तरफ से मामले की जांच के लिए एक टीम लुधियाना पहुंची। उन्होंने दोनों को सर्किट हाउस बुलाया था। पुलिस के मुताबिक सर्किट हाउस से जाने के बाद दोनों गुट धूरी लाइन पर इकट्ठा हुए और वहां पर उनका झगड़ा हुआ।

उसके बाद आरोपियों ने गुरजीत सिंह सींह के घर पर हमला कर दिया और गोलियां चलाई। लोगों के इकट्ठा होने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। थाना मॉडल टाउन के एसएचओ सब इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार चोपड़ा ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में साहिल कपूर और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


जांच के दौरान पता चला है कि आरोपियों ने चार गोलियां चलाई थी। अभी सब आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। उनके घरों पर छापामारी की गई थी लेकिन कोई आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed