{"_id":"5b92634e867a557fff72f7a7","slug":"congress-worker-shot-dead-on-panchayat-election-in-moga","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब पंचायत चुनावः कांग्रेसियों और अकालियों में तीखी झड़प, एक को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाब पंचायत चुनावः कांग्रेसियों और अकालियों में तीखी झड़प, एक को मारी गोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब)
Updated Fri, 07 Sep 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
बवाल के दौरान तैनात पुलिसकर्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में 19 सितंबर को होने वाले जिला परिषद एवं ब्लाक समिति पंचायत चुनाव से राजनीतिक माहौल गर्माने के साथ कई स्थानों पर तनाव की स्थिति बन गई है।
शुक्रवार को धर्मकोट में नामांकन के दौरान एसडीएम दफ्तर के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं में तीखी झड़प हुई हुई है। इस मौके गोली लगने से कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गया।
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अकाली नेता की स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ करने के बाद सड़क में धरना लगा दिया। कांग्रेस वर्करों ने पंजाब में धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी के लिए अकालियों के खिलाफ नारेबाजी की। इस घटना के बाद प्रशासन ने धर्मकोट को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया। इस मौके पर पहुंचे एसएसपी गुरप्रीत सिंह तूर ने कहा कि चुनाव का माहौल खराब करने के लिए जिम्मेदार लोगों खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
एडिशनल थाना प्रमुख राजिंदर सिंह ने बताया कि गोली से घायल कांग्रेस कार्यकर्ता के सिविल अस्पताल में बयान लिखने के लिए एएसआई सुरजीत सिंह गए हैं, बयान के बाद ही एफआईआर दर्ज की जाएगी। पुलिस के मुताबिक मार्केट कमेटी, कोट ईसेखां के पूर्व चेयरमैन अकाली नेता सुखविंदर सिंह गांव दातेवाल का बेटा कुलविंदर सिंह किंदा और उनके गांव का ही कांग्रेस समर्थक नौजवान सिमरनजीत सिंह सनी अपने समर्थकों के साथ एसडीएम दफ्तर के पास इकट्ठे हो गए।

घायल कार्यकर्ता
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंजाब में धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी के लिए अकालियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इससे गुस्साए एक अकाली कार्यकर्ता ने गोली चला दी, जो कांग्रेस कार्यकर्ता सिमरनजीत सिंह सनी को जा लगी। सिमरनजीत को घायल हालत में मोगा के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। वहीं रोष में आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अकाली नेता की गाड़ी पर धावा बोल दिया और तोड़फोड़ की।
पुलिस ने गाड़ी नंबर पीबी 29 डब्ल्यू 3852 कब्जे में ली है। इस मौके पर नगर काउंसिल प्रधान इंद्रप्रीत सिंह बंटी की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़क में धरना शुरू कर दिया। जिला प्रशासन ने धर्मकोट को पुलिस छावनी में तबदील कर दिया है।

कांग्रेसियों ने भाजपाइयों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
मारपीट में टूटूे कार के शीशे
फिरोजपुर में कांग्रेसियों ने शुक्रवार को डीसी ऑफिस नामांकन पत्र भरने पहुंचे भाजपाइयों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। भाजपा जिला प्रधान दविंद्र बजाज का आरोप है कि कांग्रेसियों ने हमलाकर उनकी कार के शीशे तोड़ दिए। इससे कार में सवार 5 लोग जख्मी हो गए। बजाज ने कांग्रेसियों के खिलाफ थाना कैंट पुलिस को शिकायत दी है।
भाजपा जिला प्रधान ने देवेंद्र बजाज ने बताया कि सुबह करीब 11:00 बजे जब वह अपने प्रत्याशियों के साथ नामांकन पत्र भरने डीसी कार्यालय गए थे।
भाजपा जिला प्रधान ने देवेंद्र बजाज ने बताया कि सुबह करीब 11:00 बजे जब वह अपने प्रत्याशियों के साथ नामांकन पत्र भरने डीसी कार्यालय गए थे।
कांग्रेसियों ने उनके प्रत्याशियों को नामांकन पत्र नहीं दाखिल करने दिया। इसके बाद एसडीएम के आश्वासन पर जब वह दुबार करीब ढाई बजे नामांकन पत्र भरने डीसी ऑफिस पहुंचे। वहां पर कांग्रेसियों ने उनके प्रत्याशियों और वर्करों को घेर कर लिया और दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
माहौल खराब होते देख वह अपनी कार में बैठकर साथियों के साथ वहां से निकल रहे थे। इस पर कांग्रेसियों ने उनकी कार के शीशे तोड़ दिए। भाजपा कार्यकर्ता राजीव धवन ने बताया कि उनके हाथ पर गंभीर चोट लगी है। उनके साथी अमरीक सिंह को कांग्रेसियों ने सड़क पर लिटा कर पीटा।