फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress MLA Subhash Gangoli received threat call

Haryana News: सफीदों विधायक सुभाष गांगोली को मिली धमकी, मांगी पांच लाख की रंगदारी, सुरक्षा बढ़ाई गई

Fri, 08 Jul 2022 07:13 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 08 Jul 2022 07:13 PM IST
सार

थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विधायक की सुरक्षा में पुलिस ने एक राइडर और दो अन्य पुलिस कर्मचारियों को तैनात कर दिया है।

विज्ञापन
Congress MLA Subhash Gangoli received threat call
कांग्रेस विधायक सुभाष गांगोली

विस्तार

सफीदों से कांग्रेस विधायक सुभाष गांगोली को उनके व्हाट्सएप पर कॉल व मैसेज के माध्यम से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रंगदारी नहीं देने पर विधायक को जान से मारने की धमकी भी दी गई है। रंगदारी मांगने वाले ने अपने आपको दुबई से विक्की गिल बताया है। उसने गोल्डी बराड़ की तरफ से रंगदारी मांगने का मैसेज किया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने विधायक की शिकायत पर विक्की गिल और गोल्डी बराड़ के खिलाफ मामला दर्जकर विधायक की सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस को दी शिकायत में विधायक सुभाष गांगोली ने कहा कि उनके मोबाइल नंबर पर 27-28 जून की रात को करीब 12 बजे व्हाट्सएप मैसेज और कॉल आई। यह कॉल वह रिसीव नहीं कर पाया।  
विज्ञापन


28 जून को दिन में करीब 11.50 बजे उसी नंबर से फिर व्हाट्सएप मैसेज आया, जिसमें गोल्डी बराड़ की तरफ से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। इसका विधायक ने कोई रिप्लाई नहीं किया। इससे पहले भी विधायक के पास ऐसे मैसेज आ चुके हैं। अन्य विधायकों को मिल रही धमकी के बाद विधायक ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने गोल्डी बराड़ व विक्की गिल को नामजद करते हुए मामला दर्ज कर लिया। शहर थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विधायक की सुरक्षा के लिए पुलिस ने एक राइडर तथा दो अन्य पुलिस कर्मचारियों को तैनात कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed