{"_id":"5b3a35624f1c1b8c668b5113","slug":"congress-leader-shot-his-brother-in-moga","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसी नेता ने सगे भाई की गोली मारकर की हत्या, दोनों के बीच चल रहा था जमीनी विवाद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांग्रेसी नेता ने सगे भाई की गोली मारकर की हत्या, दोनों के बीच चल रहा था जमीनी विवाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब)
Updated Tue, 03 Jul 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
घटना के बारे में जानकारी लेती हुई पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीनी विवाद के चलते एक कांग्रेसी नेता ने अपने सगे भाई को मौत के घाट उतार दिया। घटना पंजाब के मोगा की है। यहां के थाना सदर अंतर्गत गांव मंगेवाला में जमीन विवाद के चलते कांग्रेस नेता ने अपने भाई की गोली मारकर हत्या कर दी।
मृतक और आरोपी दोनों अकाली नेता स्व. सुखदेव सिंह मंगेवाला का बेटा थे। वारदात के बाद सरकारी अस्पताल में परिवार के नजदीकी और अन्य रिश्तेदार खून से लथपथ नौजवान को लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक गांव की पंचायत का पंच था। घटना की सूचना मिलते ही कई नेता ओर सीनियर पुलिस अधिकारी सिविल अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

लंबे समय से चल रहा था जमीनी विवाद
सांकेतिक तस्वीर
सिविल अस्पताल में एसपी (आई) वजीर सिंह खैहरा ने कहा कि प्राथमिक जांच के मुताबिक जसवीर सिंह (42) गांव मंगेवाला का अपने भाई जगसीर सिंह से लंबे समय से जमीन की बांट को लेकर विवाद चल रहा है। जसवीर सिंह खेत गया था। वहां उसको गोली मार दी गई। उसे सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत करार दे दिया है। जानकारी के अनुसार जसवीर सिंह को उसके भाई जगसीर ने गोली मारी है।
मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सिविल अस्पताल में जसवीर सिंह को घायल हालत में लेकर पहुंचे दोस्तों और अन्य रिश्तेदारों मुताबिक दोनों भाइयों की गांव के पास ही खेत में तल्खी हो गई थी। इसी दौरान जसवीर सिंह को गोली मार दी गई।
मरहूम अकाली नेता सुखदेव सिंह मंगेवाला की करीब तीन वर्ष पहले मौत हो गई थी। उसके तीन बेटे इकबाल सिंह, जगसीर सिंह ओर जसवीर सिंह में लंबे समय से जमीन की बांट को लेकर विवाद चल रहा है। जगसीर सिंह पंजाब कांग्रेस का प्रदेश सचिव है। घटना की सूचना मिलते ही अकाली दल के जिला प्रधान तीर्थ सिंह माहला और अन्य नेताओं के अलावा राज्य सूचना कमिश्नर निधड़क सिंह बराड़ सिविल अस्पताल पहुंचे और घटना पर दुख जताया।