फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   congress leader murder case, ashok kaka murder, rohtak murder, rohtak police, rohtak

कांग्रेस नेता हत्याकांड: हत्यारों के गिरेबां तक पहुंचे पुलिस के हाथ

Sun, 24 Apr 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक।
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक। Updated Sun, 24 Apr 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
congress leader murder case, ashok kaka murder, rohtak murder, rohtak police, rohtak
कांग्रेस नेता अशोक काका की हत्या - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस नेता एवं कारोबारी अशोक उर्फ काका हत्याकांड का पुलिस जल्द खुलासा कर सकती है। पुलिस काका को गोली मारने वाले बदमाशों के करीब पहुंच चुकी है। बदमाशों के मोबाइल से उनकी लोकेशन ट्रेस करने के बाद पुलिस को पता चला है कि तीनों बदमाश दिल्ली भाग गए हैं। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमें दिल्ली भेजी गई हैं। पुलिस का दावा है कि तीनों बदमाश रोहतक के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने काका के उन रिश्तेदारों की भी तलाश शुरू कर दी है, जिन पर परिजनों ने हत्या का शक जाहिर किया है। पुलिस ने शनिवार को उनके ठिकानों पर भी छापेमारी की है, लेकिन उसके हाथ कुछ नहीं लगा है। 
विज्ञापन


जांच अधिकारी राजबीर सिंह ने बताया कि काका हत्याकांड में कुछ लोगों ने पर्दे के पीछे से काम किया है। इसलिए मामले में 6 से 8 लोगों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। उन्होंने दावा किया कि रविवार को पुलिस मामले का खुलासा कर देगी। पुलिस ने फिलहाल दो आरोपियों को हिरासत में ले रखा है। अभी तक विवादित महाजन पाड़ा का पुश्तैनी मकान ही हत्या की वजह माना जा रहा है।  पुलिस का दावा है कि काका की हत्या करने के बाद तीनों बदमाश वारदात स्थल से भले ही पैदल भागे थे, लेकिन कुछ दूरी पर उन्होंने एक कार रुकवा रखी थी। काका को गोली मारने के बाद बदमाश इसी कार में बैठकर दिल्ली भाग गए।
विज्ञापन


पुलिस का मानना है कि पुलिस और आसपास के लोगों को चकमा देने के लिए बदमाशों ने कुछ दूर तक पैदल भागने का नाटक किया। वारदात के समय बदमाशों की लोकेशन का पता लगाया तो वह पार्क के आसपास नजर आ रही थी। देर रात पुलिस ने बदमाशों के घर में छापेमारी की, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की नजरों में कार चालक फिलहाल निर्दोष 
बदमाशों को अपनी कार में बैठाकर ले जाने वाला चालक पुलिस की नजरों में फिलहाल निर्दोष है। कार चालक को बदमाशों की करतूत के बारे में कुछ नहीं पता था। हालांकि पुलिस ने चालक से इस मामले में पूछताछ की है, लेकिन उसका पता नहीं बताया है।

आज आमने-सामने होंगे पीड़ित और आरोपी पक्ष

congress leader murder case, ashok kaka murder, rohtak murder, rohtak police, rohtak
कांग्रेस नेता अशोक काका की हत्या - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने काका हत्याकांड में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस रविवार को पीड़ित और आरोपी पक्ष को जांच में शामिल करेगी। इसी दौरान दोनों पक्षों से आमने-सामने बैठाकर बातचीत कराई जाएगी, ताकि वारदात को अंजाम देने वाले असली आरोपियों तक पहुंचा जा सके। 
-----
घटना स्थल से मिला एक गोली का खोखा
बदमाशों की दरिंदगी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि तीनों ने अपने-अपने हथियार से काका पर गोलियां दागी। आंख और सीने पर लगी गोली तो शरीर से आरपार हो गई, जबकि कमर में लगी गोली शरीर में फंस गई। अभी तक की जांच में सामने आया है कि बदमाशों ने काका को तमंचे से गोली मारी। पुलिस को मौके से गोली का एक खोल मिला है।  
--
कारोबारी काका को गोली मारने वालों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उनके नाम और पतों के बारे में जानकारी मिल चुकी है। पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है। अलग-अलग जगहों पर पुलिस टीम गई हुई है। हत्या की वजह संपत्ति विवाद ही सामने आ रही है।
- राजबीर सिंह, जांच अधिकारी
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed