{"_id":"cb6f42146e047d3b2bb7119d775db30c","slug":"congress-councilor-threatened-to-kill","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस पार्षद को जान से मारने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांग्रेस पार्षद को जान से मारने की धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 07 Apr 2014 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस पार्षद गुरबख्श रावत ने सेक्टर-39 पुलिस थाने में अज्ञात युवक के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
रावत ने शिकायत में बताया कि आरोपी युवक सेक्टर-40 सी में कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक प्रचार सामग्री बांट रहे थे।
उन्हें जब रोका गया तो युवाओं ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। गुरबख्श रावत ने बताया कि आरोपी युवकों ने उन्हें लोगों के सामने धमकी दी कि वह उसे कच्चा चबा जाएंगे।
गुरबख्श रावत ने इसकी सूचना पुलिस को दी। गुरबख्श रावत के पति वीरेंद्र रावत ने बताया कि आरोपी युवक पहले खुद को चुनाव आयोग के कर्मचारी बता रहे थे। जब पर मौके पुलिस पहुंची तो उन युवकों के समर्थन में भाजपा और संघ के कार्यकर्ता भी पहुंच गए।
विज्ञापन
वीरेंद्र का कहना है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई करने की बजाय उन्हें वहां से भेज दिया। इस पर उन्होंने इसकी शिकायत थाने में दी।