{"_id":"5b51e67d4f1c1b45748b6099","slug":"congress-councilor-s-son-beating-a-man-in-house-he-has-dead-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसी पार्षद के बेटे ने घर में घुसकर की पिटाई, घायल युवक ने दम तोड़ा, परिजनों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांग्रेसी पार्षद के बेटे ने घर में घुसकर की पिटाई, घायल युवक ने दम तोड़ा, परिजनों ने किया प्रदर्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Updated Sat, 21 Jul 2018 09:19 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग और मौके पर मौजूद सुरक्षाबल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेसी पार्षद गुरदीप सिंह नीटू के बेटे जतिंदरपाल सिंह उर्फ सन्नी द्वारा गुरूवार सुबह की गई मारपीट में घायल जगदीप सिंह उर्फ रिंकल खेड़ा ने देर रात सीएमसी अस्पताल में दम तोड़ दिया। रिंकल की मौत के बाद थाना डिवीजन दो की पुलिस ने पार्षद नीटू के बेटे सन्नी और उसके आठ साथियों पर हत्या के प्रयास मामले को हत्या के मामले में तब्दील कर दिया। वहीं कांग्रेसी पार्षद गुरदीप नीटू को भी साजिश के आरोप में नामजद किया गया है। कांग्रेसी पार्षद गुरदीप नीटू के घर जब तक पुलिस पहुंचती, सभी आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने घर के बाहर सुरक्षा कर्मचारी तैनात कर दिए हैं।
पूरा इलाका हुआ पुलिस छावनी में तबदील
रिंकल की मौत के बाद शुक्रवार सुबह पुलिस कर्मचारी मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को पोस्टमार्टम करवा अंतिम संस्कार करवाने की बात की, लेकिन परिजन नहीं माने। परिजनों ने साफ कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती वह न तो पोस्टमार्टम कराएंगे और न ही रिंकल के शव का अंतिम संस्कार करेंगे। इसके बाद रिंकल के परिजन, रिश्तेदार और इलाके के लोग प्रदर्शन के लिए निकल पड़े।
पहले तो पुलिस ने उन्हें सिविल अस्पताल के पीछे पेट्रोल पंप के पास रोक लिया। वहां पर प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस की काफी कहासुनी हुई। परिजन जगरांव पुल जाम करने की तैयारी में थे। पुलिस के साथ काफी तीखी नोकझोंक होने के बाद परिजन जगरांव पुल पर पहुंच गए। वहां पर करीब आधा घंटे तक सभी तरफ रोड जाम कर दिया गया। जाम में एंबुलेंस भी फंस गई। हालांकि प्रदर्शनकारियों ने एंबुलेंस को निकलने का रास्ता दिया।

प्रदर्शन करते लोग
लोक इंसाफ पार्टी के प्रधान और विधायक सिमरजीत सिंह बैंस अपने समर्थकों के साथ रिंकल के घर पहुंचे। विधायक बैंस ने कहा कि सड़क को जाम कर आम लोगों को परेशान नहीं किया जाएगा। अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करेगी तो पुलिस कमिश्नर दफ्तर का घेराव किया जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो डीजीपी दफ्तर के बाहर भी धरना लगाया जाएगा। विधायक बैंस ने परिजनों को समझा कर सड़क खाली करवाई और पुलिस कमिश्नर दफ्तर में अधिकारियों से उनके साथ मिलने के लिए पहुंचे। वहीं भाजपा नेता भी जगरांव पुल पर परिजनों के साथ धरने पर बैठे उन्होंने पार्षद नीटू और उसके बेटे को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही।
पुलिस को चौबीस घंटे का अल्टीमेटम
रिंकल के परिजन विधायक सिमरजीत सिंह बैंस और भाजपा नेताओं की अगुवाई में पुलिस कमिश्नर दफ्तर में पहुंचे। वहां पुलिस कमिश्नर के न होने पर वह डीसीपी अश्वनी कपूर से मिले। उन्हें पूरी कार्रवाई का आश्वासन मिला, लेकिन परिजन पुलिस कमिश्नर से मिलने के लिए बैठे रहे। पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने भी रिंकल का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार की बात की, लेकिन परिजन नहीं माने। उन्होंने पुलिस को चौबीस घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम दिया।

थाना प्रभारी सस्पेंड
मृतक के परिजन
पुलिस कमिश्नर से मुलाकात के दौरान रिंकल के परिजनों ने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी को पहले ही शिकायत दी गई थी कि रिंकल की जान को खतरा है। मगर एसएचओ गुरविंदर सिंह ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि गूरुवार को भी जब नीटू के बेटे ने रिंकल पर हमला किया तब भी वह कार्रवाई करने के बजाय उसका बचाव करता रहा और उसके घर चाय पानी पीता रहा। इस पर पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने थान प्रभारी गुरविंदर सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।
चुनावी झगड़े की रंजिश बनी मौत का कारण
पार्षद नीटू के बेटे सन्नी और रिंकल का झगड़ा चुनाव के समय का है। चुनाव में भाजपा की सपोर्ट करने पर सन्नी और रिंकल की काफी कहासुनी हो गई थी। उनमें उस दौरान मारपीट भी हुई थी, जिसमें रिंकल घायल हो गया था। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। उसके बाद सन्नी और रिंकल का एक बार फिर झगड़ा हुआ। रिंकल ने सन्नी की पगड़ी उतार कर और केस उतार कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर खुली चुनौती दी थी। गुरूवार को रिंकल घर में अकेला था। सन्नी ने रिंकल को घर में घुस कर इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने पार्षद गुरदीप नीटू के बेटे सहित नौ पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पार्षद नीटू को भी साजिश के आरोप में नामजद किया गया है। एसएचओ गुरविंदर सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। आरोपी अभी फरार है उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है।
डॉ. सुखचैन सिंह गिल, पुलिस कमिश्नर