{"_id":"791b2f0f93adc8197e5de00292fe4c51","slug":"complaint-about-aerial-firing-beaten-by-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई फायरिंग की शिकायत दी तो पुलिस ने पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हवाई फायरिंग की शिकायत दी तो पुलिस ने पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 29 Sep 2014 01:23 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ सेक्टर-8 में शनिवार रात को गोली चलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसी को पीट डाला जिसने शिकायत दी। पुलिस का कहना था कि गोली चली ही नहीं। उधर शिकायतकर्ता के डीआईजी को मामले की लिखित जानकारी देने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सेक्टर-18 निवासी साहिल मेहता ने डीआईजी को भेजी शिकायत में कहा है कि सेक्टर-8 में गोली चली लेकिन पुलिस बिना छानबीन के लौट आई। वह दोस्त और परिवार के सदस्यों के साथ शनिवार रात करीब 9:45 बजे डिनर के बाद कुछ देर सेक्टर-8 की इनर मार्केट के पास बने पार्क में सैर कर रहे थे।
विज्ञापन
तभी पास के एक मकान से उन्हें जोर जोर से गालियां निकाली गईं। घर से एक व्यक्ति आया और शराब के नशे झगड़ा शुरू कर दिया। इस बीच एक दूसरा व्यक्ति ऊपर से उतर कर आया और लड़ने लगा। साहिल के अनुसार इस झगड़े में बालकनी से उन पर गोली चलाने का प्रयास किया। इस बीच पुलिस को फोन कर दिया गया।
विज्ञापन
साहिल के अनुसार पुलिस आई तो कांस्टेबल नितिन ने उनको ही पीटना शुरू कर दिया। कांस्टेबल उनको थाने में ले गया। उधर, दूसरे पक्ष जीएस ढिल्लों द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि साहिल मेहता जबरन उनके घर में घुसने की कोशिश कर रहा था। ढिल्लों की शिकायत पर मेहता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही ढिल्लो के खिलाफ भी देर रात साहिल की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया।
तीन जिप्सी पहुंची थी
सेक्टर-8 में शनिवार को देर रात गोली चलने की सूचना पर तीन जिप्सी पहुंची । इसमें पुलिस को सूचना यह मिली थी कि गोली एक मकान से चली है और झगड़ा हो रहा है। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों को गलत बताया। इस मामले में पुलिस ने समझौता करवा दिया। सेक्टर-8 में इस घटना के संबंध में जब आसपास के लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि गोली चलने की आवाज आई थी।